{“_id”:”680fd7d539606b15850f7b1c”,”slug”:”senior-citizens-should-be-told-ways-to-avoid-cyber-fraud-chandigarh-news-c-16-pkl1043-695493-2025-04-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: वरिष्ठ नागरिकों को बताए साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। आरबीआई चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को चंडीगढ़ रेजिडेंट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफेड) के लिए साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक विवेक श्रीवास्तव और चंडीगढ़ की एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने भाग लिया।
विवेक श्रीवास्तव ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार होने वाले वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में आरबीआई की तरफ से निभाई जा रही भूमिका पर प्रकाश डाला और साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीकों के बारे में जागरूकता के साथ नागरिकों, विशेष रूप से सामुदायिक प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के महत्व पर भी जोर दिया।
बताया क्या करें क्या न करें
एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने साइबर धोखाधड़ी से निपटने में साइबर अपराध सेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर खतरों से बचाव के लिए आवश्यक क्या करें और क्या न करें को साझा किया। ऐसे अपराधों को रोकने में जागरूकता के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में बैंक के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग प्रथाओं, साइबर सुरक्षा के तरीके और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के लिए उपलब्ध उपकरणों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी।


























