{“_id”:”67f58b3bec9157b80809098a”,”slug”:”seminar-in-pu-discussion-on-promoting-land-based-employment-chandigarh-news-c-16-pkl1043-678639-2025-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पीयू में सेमिनार, जमीन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने पर हुई वार्ता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:16 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के पीएल आनंद ऑडिटोरियम में मंगलवार को कृषि में महिलाओं की पढ़ाई को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब में जमीन आधारित रोजगार को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा सेवा भारत से नलिनी नायक, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के इकोनामिक्स विभाग से डॉक्टर अनुपम उप्पल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पंजाब यूनिवर्सिटी के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग से रिटायर डॉक्टर रमनजीत जोहल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं। सभी ने कृषि में महिलाओं की पढ़ाई पर चर्चा की।


























