{“_id”:”6849aecefe6f4717460d3829″,”slug”:”scorching-heat-in-haryana-weather-in-haryana-2025-06-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हरियाणा में प्रचंड गर्मी का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, यह शहर रहा सबसे गर्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उत्तर भारत समेत हरियाणा में दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अभी राज्य के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। डिटेल में पढ़ें खबर…
हरियाणा में प्रचंड गर्मी – फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
Red Alert In Haryana: हरियाणा में लगातार पांचवें दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा। आसमान से आग बरसने के साथ गर्म हवाओं के थपेडे़ पूरे दिन चलते रहे। लगातार तीसरे दिन सिरसा राज्य में सबसे गर्म रहा। सिरसा में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने इस सीजन में पहला रेड अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिण हिस्से में स्थित शहरों में अगले दो दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिन तापमान में गिरावट आने का कोई आसार नहीं है।