
कपूरथला में हादसा
– फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर सोमवार सुबह स्कूल बस और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार ड्राइवर भी गंभीर घायल हुआ है जिन्हें आरसीएफ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित है। बस ड्राइवर को भी चोट आई है।




















