Sawan 2024 Vrat Tyohar List: भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना चल रहा है. इस वर्ष श्रावण मास 22 जुलाई 2024 से लेकर 19 अगस्त 2024 तक रहने वाला है. इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं. शास्त्रों में सावन सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है. सावन का महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल और व्रत-त्योहारों के लिहाज से भी बहुत खास रहेगा. इस महीने हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी और रक्षाबंधन समेत कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. आइए सावन के इस पवित्र महीने में आने वाले व्रत-त्योहारों की सूची पर एक नजर डालते हैं.
सावन माह में आने वाले व्रत-त्योहार
सोमवार, 22 जुलाई 2024- सावन शुरू, पहला सावन सोमवार व्रत
मंगलवार, 23 जुलाई 2024- पहला मंगला गौरी व्रत
बुधवार, 24 जुलाई 2024- गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
शनिवार, 27 जुलाई 2024- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
सोमवार, 29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार व्रत
मंगलवार, 30 जुलाई 2024- दूसरा मंगला गौरी व्रत
बुधवार, 31 जुलाई 2024- कामिका एकादशी
गुरुवार, 1 अगस्त 2024- प्रदोष व्रत
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024- सावन मासिक शिवरात्रि
रविवार, 4 अगस्त 2024- हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या
सोमवार, 05 अगस्त 2024- तीसरा सावन सोमवार व्रत
06 अगस्त 2024- तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
बुधवार 07 अगस्त 2024- हरियाली तीज
गुरुवार, 08 अगस्त, 2024- विनायक चतुर्थी
शुक्रवार, 09 अगस्त 2024- नाग पंचमी
शनिवार 10 अगस्त 2024- कल्कि जयंती
रविवार, 11 अगस्त 2024- तुलसीदास जयंती
सोमवार, 12 अगस्त 2024- चौथा सावन सोमवार व्रत
मंगलवार, 13 अगस्त 2024- चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024- पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, वरलक्ष्मी व्रत
शनिवार, 17 अगस्त 2024- प्रदोष व्रत
सोमवार, 19 अगस्त 2024- रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा, पांचवां सावन सोमवार व्रत, पंचक शुरू
इन ग्रहों की बदलेगी चाल
बुधवार, 31 जुलाई- शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर
शुक्रवार, 16 अगस्त- सूर्य का सिंह राशि में गोचर
रविवार, 4 अगस्त- बुध का उदय
सोमवार, 5 अगस्त- बुध की वक्री चाल शुरू











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











