- Hindi News
- National
- Sambit Patra Controversy; Puri Lord Jagannath; PM Narendra Modi Naveen Patnaik
पुरी31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

PM मोदी ने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा के साथ सोमवार (20 मई) को रोड शो किया था।
ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भगवान जगन्नाथ पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। संबित पात्रा ने सोमवार (20 मई) को एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं।
संबित पात्रा का ये बयान 20 मई को तब आया, जब पीएम मोदी उनके समर्थन में रोड शो करने खुद पुरी पहुंचे थे। ओडिशा में कल लोकसभा की 5 और विधानसभा की 35 सीटों पर चुनाव भी हुए। पुरी लोकसभा सीट पर छठे फेज यानी 25 मई को वोटिंग होगी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने संबित पात्रा के बयान को आड़े हाथों लिया। इसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
उन्होंने देर रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना वीडियो जारी कर कहा- आज महाप्रभु जगन्नाथ को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उसको लेकर मेरा मन दुखी है। मैं जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर माफी मांगता हूं। मैं अपनी गलती को सुधारने और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन उपवास करूंगा।
इससे पहले पात्रा ने एक और पोस्ट में कहा था- आज पुरी में PM मोदी के रोड शो की सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को बयान दिया। हर जगह मैंने कहा कि मोदी जी महाप्रभु जगन्नाथ के भक्त हैं। एक जगह गलती से मैंने उलटा बोल दिया। हम सब की जुबान कभी-कभी फिसल जाती है। इसे मुद्दा न बनाएं।

संबित पात्रा ने सोमवार देर रात दो पोस्ट किए और अपने बयान को लेकर सफाई दी।
ओडिशा CM बोले- भाजपा नेता ने भगवान का अपमान किया
संबित पात्रा के बयान को लेकर सीएम नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाप्रभु श्री जगन्नाथ ब्रह्मांड के भगवान हैं। महाप्रभु को किसी इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है।
इससे दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओडिया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। भगवान जगन्नाथ ओडिया अस्मिता के सबसे महान प्रतीक हैं। भाजपा नेता ने ओडिया अस्मिता को चोट पहुंचाई है। राज्य के लोग इसे याद रखेंगे।

कांग्रेस ने भी भाजपा नेता के बयान की आलोचना की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी ने भी भाजपा नेता के बयान की आलोचना की। खड़गे ने कहा- सत्ता के नशे में चूर भाजपा हमारे भगवानों को भी नहीं बख्शेगी। 4 जून को जनता इनका यह अहंकार खत्म करेगी।
राहुल ने कहा- जब प्रधानमंत्री खुद को शहंशाह और दरबारी उन्हें भगवान समझने लगे, तो मतलब साफ है कि पाप की लंका का पतन नजदीक है। करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का अधिकार मुट्ठी भर भाजपा के लोगों को आखिर किसने दिया? यह अहंकार ही उनके विनाश का कारण बन रहा है।
पुरी में संबित पात्रा और अरूप पटनायक के बीच मुकाबला

पुरी सीट से BJP से संबित पात्रा और BJD से अरूप पटनायक मैदान में हैं।
भाजपा के संबित पात्रा के खिलाफ बीजू जनता दल (BJD) ने अरूप पटनायक को पुरी से अपना उम्मीदवार बनाया है। अरूप पटनायक मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर हैं। कांग्रेस ने यहां से सुचरिता मोहंती को अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, सुचरिता ने 4 मई को अपना टिकट लौटा दिया था।
सुचरिता ने अपना टिकट लौटाते हुए पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखी चिट्ठी थी। इसमें उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से फंड नहीं मिलने की बात कही। कांग्रेस ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी सुचरिता को अपना प्रत्याशी बनाया था।
पुरी सीट पर कांग्रेस और BJD का वर्चस्व रहा
1952 में स्थापना के बाद से पुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और BJD के वर्चस्व रहा है। कांग्रेस ने यहां 6 बार- 1952, 1962, 1971, 1980, 1984 और 1996 में जीत दर्ज की है। 1998 से ये सीट BJD के पास है।
2019 में संबित पात्रा सिर्फ 12 हजार वोटों से हारे
2019 के लोकसभा चुनाव में BJD के पिनाकी मिश्रा ने 5 लाख 38 हजार वोटों के साथ जीत हासिल की थी। भाजपा के संबित पात्रा 5 लाख 26 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें सिर्फ 44,734 वोट मिले थे।
ये खबरें भी पढ़ें…
पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट सुचरिता मोहंती ने टिकट लौटाया: बोलीं- पार्टी से फंड नहीं मिला

सुचरिता ने कहा कि वो खुद से फंड जमा नहीं कर सकती। बिना फंड के कैंपेन चलाना संभव नहीं है।
ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को चिट्ठी लिखकर कहा- मैं एक पेशेवर पत्रकार थी, जिसने 10 साल पहले राजनीति में प्रवेश किया था। मैंने पुरी में अपने कैंपेन में अपना सब कुछ झोंक दिया। हालांकि, बिना पार्टी फंडिंग के चुनावी कैंपेन संभव नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…
मोदी की चुनौती- ओडिशा के CM जिलों के नाम बताएं: कहा- कांग्रेस 50 सीटों से नीचे सिमटेगी

PM मोदी ने 11 मई को ओडिशा के कंधमाल में चुनावी रैली के दौरान पद्मश्री पूर्णमासी जानी के पैर छुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (11 मई) को ओडिशा के कंधमाल, बोलांगीर और बरगढ़ में चुनावी रैलियां की। उन्होंने ओडिशा के CM नवीन पटनायक को चुनौती देते हुए कहा- नवीन बाबू लंबे समय से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं। मैं उन्हें चैलेंज करता हूं कि वे ओडिशा के सभी जिलों का नाम बिना कुछ देखे बताएं। पूरी खबर पढ़ें…








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











