
पटाखे की दुकान।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार से 12 स्थानों पर कुल 96 अधिकृत दुकानों में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू हो गई। इन दुकानदारों को पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही अनुमति दी गई है। डीसी विनय प्रताप सिंह ने बिक्री प्रक्रिया पर नजर रखने और अनियमितताओं को रोकने के लिए विशेष निरीक्षण टीमें गठित की हैं।
निगरानी टीमों का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना होगा कि दुकानों पर केवल ग्रीन पटाखें ही बिकें। किसी भी प्रकार की अनधिकृत बिक्री पकड़े जाने पर संबंधित दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही पटाखे खरीदें और दिवाली पर निर्धारित समय सीमा का पालन करें।
यूटी प्रशासन के आदेश के अनुसार शहरवासी 31 दिसंबर को दिवाली पर रात 8 से 10 बजे और गुरु पर्व पर सुबह 4 से 5 व रात 9 से 10 बजे के बीच ‘ग्रीन पटाखे’ जला सकेंगे। प्रशासन ने हिदायत दी है कि लोग सामान्य पटाखे नहीं जलाएंगे, सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति होगी। दूसरे पटाखे या समय के बाद पटाखे जलाते पकड़े जाने पर पुलिस केस भी दर्ज कर सकती है। बता दें कि ग्रीन पटाखे हवा में कम जहरीले कण छोड़ते हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन पटाखों पर ‘ग्रीन’ और ‘ई’ मार्किंग होती है, जिससे इन्हें पहचाना जा सकता है।
नगर निगम ने प्लाजा में मनाया स्वच्छ दीपोत्सव
स्वच्छ भारत मिशन और डीएवाई-एनयूएलएम के साथ नगर निगम ने सोमवार शाम को सेक्टर-17 प्लाजा में स्वच्छ दीपोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से निगम ने 3 नवंबर तक स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली अभियान की शुरुआत की। शहर के मेयर कुलदीप कुमार, आयुक्त अमित कुमार, सफाईमित्रों, एसबीएम ब्रांड एंबेसडर प्रवीण दुग्गल, एसएचजी व अन्य लोगों के साख 600 गोवर्धन दीये जलाकर अभियान की शुरुआत की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रतीकात्मक चित्रण के साथ रंगोली भी बनाई। निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस दिवाली स्वच्छ दीपोत्सव मनाएं। शहर को साफ रखें और सभी के लिए स्वच्छ और हरित मिशन को बढ़ावा देते हुए शून्य-अपशिष्ट जीवन शैली की ओर बढ़ें।
यहां लगेंगी पटाखों की दुकानें
साइट – दुकानों की संख्या
सेक्टर-46 – 11
सेक्टर-33सी – 5
सेक्टर-37सी – 5
सेक्टर-24 – 6
सेक्टर-29 – 5
सेक्टर-28 – 5
सेक्टर-30 – 5
राम दरबार – 10
मनीमाजरा – 12
सेक्टर-49 – 7
सेक्टर-40 – 5
सेक्टर-43 – 20


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)









