11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फुटेज खालिस्तानी आतंकी पुरपतवंत सिंह पन्नू का है। (फाइल)
अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतंवत सिंह पन्नू की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, आरोपी को भारत सरकार के एक अधिकारी ने ऐसा करने का आदेश दिया था।
बुधवार को न्यूयॉर्क में निखिल के खिलाफ लगी चार्जशीट सामने आई, जिसमें उस पर हत्या की साजिश रचने और पैसे लेकर हत्या की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। निखिल ने अमेरिका के फेडरल एजेंट्स को बताया कि उसे पन्नू के अलावा भी कई लोगों की हत्या करने के लिए कहा गया था। चार्जशीट में सौ डॉलर का बिल भी था जो आरोपी को एडवांस पेमेंट के तौर पर दिया गया था।
भारत सरकार के जिस अधिकारी ने निखिल को ऐसा करने के लिए कहा था उसका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। चार्जशीट में उसे CC-1 के नाम से संबोधित किया गया है। इसके मुताबिक, CC-1 भारत सरकार की एक एजेंसी का कर्मचारी है, जिसने कई मौकों पर खुद को सीनियर फील्ड अफसर बताया है, जो सिक्योरिटी मैनेजमेंट और इंटेलिजेंस के लिए जिम्मेदार है।
उसने ये भी बताया था कि वो भारत की सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के लिए काम करता है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के मुताबिक, भारत सरकार के इस अधिकारी ने कहा था कि उसे युद्ध-कला में अफसर लेवल की ट्रेनिंग और हथियार चलाना भई सिखाया जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है…










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











