कीव5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 70 मिसाइल 145 ड्रोन से हमला किया।
रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। यह बीते 9 महीने में यूक्रेन की राजधानी पर किया गया सबसे बड़ा हमला है।
अधिकारियों ने बताया कि हमले की वजह से कई बिल्डिंगों ने आग लग गई। 42 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जिसमें 6 बच्चे शामिल हैं। अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 70 मिसाइल और 145 ड्रोन से हमला किया, जिनका मेन टारगेट राजधानी कीव को निशाना बनाना था। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि इस हमले का मकसद अमेरिका पर दबाव डालना था।
रूसी हमले और बाद की तस्वीरें…

यूक्रेन की राजधानी कीव पर किए गए हमले के बाद आग का गुबार दिखाई दिया।

हमले की वजह से कई रिहायशी इमारतों ने आग लग गई।

हमले के बाद कीव में जगह जगह मलबा बिखरा पड़ा है। लोगों की गाड़ियां खाक हो गई हैं।

रेस्क्यू वर्कर्स की टीम मौके पर पहुंच कर लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

लोगों की तलाश के लिए JCB से भी मलबा हटाया जा रहा है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

हमले का सायरन बजते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर पब्लिक प्लेस पर जमा हो गए।
जुलाई 2024 के बाद कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला राज्य इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम लिखा कि जहां हमला हुआ है, वहां मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी है। कीव में 13 जगहों को निशाना बनाया गया, जिसमें रिहायशी इमारतें और पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।
वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने X पर कहा कि इन हमलों से पता चलता है कि यूक्रेन नहीं, बल्कि रूस शांति के लिए बाधा है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि राजधानी में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि 9 लोग मारे गए हैं।
रूस बोला सभी टारगेट हिट हो गए रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने “यूक्रेन के एविएशन, मिसाइल और स्पेस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बख्तरबंद इंडस्ट्री, रॉकेट फ्यूल और बारूद प्रोडक्शन ठिकानों पर लंबी दूरी के हवा, जमीन और समुद्र से हमला करने वाले हथियारों और ड्रोन के जरिए हमला किया। हमले का उद्देश्य पूरे हो गया। सभी टारगेट हिट हो गए।
यह जुलाई 2024 के बाद से शहर पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। जुलाई 2024 में हॉस्पिटल और रिहायशी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 33 लोग मारे गए थे।

ट्रम्प बोले- मैं इस हमले से बिल्कुल खुश नहीं हूं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह रूस की तरफ से कीव पर किए गए हमले से खुश नही हैं। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मैं कीव पर रूसी हमलों से खुश नहीं हूं। यह जरूरी नहीं था और इसका समय भी बहुत खराब था। व्लादिमीर, रुको! हर हफ्ते 5000 सैनिक मर रहे हैं। चलो शांति समझौता कर लें।
‘ट्रम्प ने एक दिन पहले जेलेंस्की को बड़बोला कहा
ट्रम्प ने कल यानी बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को फटकार लगाई थी। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि जेलेंस्की अखबार के पहले पन्ने पर शेखी बघार रहे हैं कि ‘यूक्रेन कानूनी रूप से क्रीमिया पर कब्जे को मान्यता नहीं देगा।
ट्रम्प ने कहा था कि जेलेंस्की का यह बयान रूस के साथ शांति वार्ता के लिए बेहद हानिकारक है। क्रीमिया सालों पहले बराक ओबामा के कार्यकाल में गंवाया जा चुका था और अब वह कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि जेलेंस्की के भड़काऊ बयानों की वजह से ही इस युद्ध को सुलझाना इतना मुश्किल हो गया है। उनके पास घमंड करने के लिए कुछ भी नहीं है।
पीस डील से बाहर आने की धमकी दे चुका है अमेरिका अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले हफ्ते 18 अप्रैल को रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी थी।
उन्होंने कहा था कि अगर रूस या यूक्रेन में से कोई एक भी डील के लिए तैयार नहीं होता है तो यह एक बेवकूफी भरा कदम होगा और हम पीस डील से बाहर आ जाएंगे।
ट्रम्प से पहले उसी दिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि आने वाले दिनों में अगर रूस और यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं, तो अमेरिका शांति के प्रयास छोड़ देगा।
डोनाल्ड ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल शुरू हुए लगभग 90 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान अमेरिका और रूस के बीच कई बार यूक्रेन जंग के समाधान पर बातचीत हो चुकी है। लेकिन ट्रम्प प्रशासन को शांति कायम करने में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।
————————————
यह खबर भी पढ़ें…
ट्रम्प बोले- जेलेंस्की अखबार के पन्ने पर शेखी बघार रहे:क्रीमिया वाले बयान पर फटकार लगाई; कहा- इससे रूस के साथ शांति वार्ता को खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को फटकार लगाई है। ट्रम्प ने बुधवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जेलेंस्की अखबार के पहले पन्ने पर शेखी बघार रहे हैं कि ‘यूक्रेन कानूनी रूप से क्रीमिया पर कब्जे को मान्यता नहीं देगा।’ यहां पढ़ें पूरी खबर…














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











