मॉस्को13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
माउंट मिजहिरगी पर हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे लोगों की तलाश के लिए 50 से ज्यादा बचावकर्मी रेस्क्यू में लगे हैं।
रूस के माउंट मिजहिरगी पर रविवार शाम हिमस्खलन होने से 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। यह पर्वत रूस के उत्तरी काकेशस इलाके में हैं।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, 33 पर्वतारोहियों का एक ग्रुप पहाड़ पर चढ़ाई कर रहा था। तभी अचानक बड़ी मात्रा में बर्फ खिसककर उनके ऊपर आ गिरी। कई लोग बर्फ में दब गए।
10 पर्वतारोही किसी तरह सुरक्षित नीचे उतर आए। वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल उनकी तलाश में जुटा है।
माउंट मिजहिरगी पर हुए हिमस्खलन की 2 तस्वीरें
फुटेज में माउंट मिजहिरगी से हिमस्खलन होते नजर आ रहा है।
हिमस्खलन के बाद इलाके में बर्फ का गुबार उठता नजर आया।
6 लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी
लापता लोगों को खोजने के लिए 50 से ज्यादा बचावकर्मी अभियान में जुटे हैं। पहाड़ी इलाका बेहद कठिन है और वहां दोबारा हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।
इस वजह से बचाव दल सावधानी से तलाश कर रहा है। अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
हिमस्खलन क्या है और खतरनाक क्यों होता है?
पहाड़ पर जमा बर्फ की बड़ी परत अचानक टूटकर तेजी से नीचे खिसकने लगे, तो इसे हिमस्खलन कहते हैं। इसके साथ बर्फ के बड़े टुकड़े और पत्थर भी नीचे आ सकते हैं।
भारी बर्फबारी, तेज हवा या तापमान में अचानक बदलाव से बर्फ की परतें कमजोर हो सकती हैं। वजन बढ़ने पर ये परतें अचानक टूटकर ढलान से नीचे खिसक जाती हैं।
हिमस्खलन की रफ्तार बहुत तेज होती है। पर्वतारोही कुछ ही सेकंड में बर्फ के नीचे दब सकते हैं। दबने के बाद सांस लेना मुश्किल हो जाता है और ऑक्सीजन की कमी जानलेवा हो सकती है।
बर्फ में दबे लोगों को जल्द ढूंढना जरूरी होता है। बचावकर्मी खास उपकरणों की मदद से तलाश करते हैं। साथ ही, दोबारा हिमस्खलन का खतरा होने से रेस्क्यू भी मुश्किल हो जाता है।
माउंट मिजिरगी कहां है?
माउंट मिजहिरगी की ऊंचाई करीब 5,025 मीटर है। यह रूस के उत्तरी काकेशस के काबार्डिनो-बालकारिया इलाके में ग्रेटर काकेशस पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है।
यह इलाका पर्वतारोहियों के बीच ऊंची चोटियों और चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के लिए जाना जाता है। 5 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर मौसम तेजी से बदल सकता है। तेज हवाएं, कम तापमान और बर्फ से ढके ढलान चढ़ाई को मुश्किल बनाते हैं। यहां हिमस्खलन का खतरा भी बना रहता है।
———————-
यह खबर भी पढ़ें…
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, 50 हजार फीट तक राख उड़ी: 58 इंटरनेशनल समेत 301 फ्लाइट डिले
इंडोनेशिया के माउंट अनाक क्राकाटोआ में रविवार को जोरदार विस्फोट हुआ। ज्वालामुखी से निकली राख करीब 50 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)










