{“_id”:”68e15f70f6d64136f704f484″,”slug”:”road-work-from-st-kabir-school-to-raj-bhavan-begins-chandigarh-news-c-16-pkl1091-836426-2025-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सेंट कबीर स्कूल से राजभवन तक सड़क का काम शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेंट कबीर स्कूल से राजभवन तक सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से खराब हालत में रही यह सड़क अब सुधारी जाएगी, जिससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। शहर की खराब सड़कों को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पिछले छह महीने से अधिक समय से खराब थी और लगातार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा था। अब नगर निगम और प्रशासन ने करीब 40 करोड़ रुपये के बजट से सड़क निर्माण का काम शुरू किया है।
बापूधाम कॉलोनी के निवासी कृष्णलाल ने कहा कि सड़क की मरम्मत से दुर्घटनाओं और परेशानियों में कमी आएगी, खासकर दो-पहिया और तीन-पहिया वाहन चालक अब सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था।


























