खरड़। श्रीराम लीला क्लब दशहरा ग्राउंड खरड़ की मीटिग क्लब के प्रधान जवाहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में स्टेज कलाकारों और क्लब के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए गए। उन्होंने बताया कि इस साल बहुत ही सुंदर ढंग से रामलीला का मंचन करने की कोशिश होगी। 26 अगस्त को दशहरा ग्राउंड खरड़ में श्रीराम लीला की पूजा करके रिहर्सल शुरू कर दी जाएगी और स्टेज पर हनुमान की झंडी लगाई जाएगी। 21 सितंबर को रामलीला शुरू होगी और 2 अक्टूबर को समाप्ति होगी। इस अवसर पर प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता, जुझार सिंह, प्रेम प्रकाश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।



























