अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सोमवार को दीवाली पर रात 8 से 10 बजे तक सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी है। इस दौरान सामुदायिक स्तर पर पटाखे जलाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि सभी क्षेत्र प्रदूषण से प्रभावित न हों। प्रदूषण के हॉटस्पॉट 9 शहरों पर विशेष नजर रहेगी। पर्यावरण विभाग पहले ही इस संबंध में में आदेश जारी कर चुका है। अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है ताकि आदेशों का सख्ती से पालक करवाया जा सके। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट पर रखा है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सकें। दीवाली से पहले ही पंजाब की वायु गुणवत्ता खराब होनी शुरू हो गई है। बठिंडा का एक्यूआई रविवार को 281 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 171, लुधियाना 124, जालंधर 128 और पटियाला का 108 दर्ज किया गया है। प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों पर कड़े प्रतिबंध के साथ पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। राज्य में पटाखा लड़ी की बिक्री और प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। सिर्फ बारियम साल्ट या एंटीमनी, लिथियम, आर्सेनिक जैसे जहरीले तत्वों से मुक्त ग्रीन पटाखे ही जलाने की अनुमति है।
कैबिनेट मंत्रियों ने की ग्रीन दीवाली मनाने की अपील :
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर और संजीव अरोड़ा समेत सभी मंत्रियों ने प्रदेश के लोगों से ग्रीन दीवाली मनाने की अपील की है क्योंकि प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवाली का त्यौहार झूठ पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











