10:25 AM, 13-Nov-2025
दिल्ली में रेडिसन होटल के पास सुनाई दी धमाके की आवाज
महिपालपुर के रेडिसन के पास विस्फोट की सूचना मिली और पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया। कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर कोई घटनास्थल नहीं मिला। स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज आई थी। मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।
10:12 AM, 13-Nov-2025
अब सीएफएसएल की टीम आकर करेगी जांच

खंदावली गांव में खड़ी लाल कार
– फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की लाल कार को एनएसजी ने जांच के बाद खिड़की व बोनेट खोल दिये हैं। अब सीएफएसएल की टीम आकर जांच करेगी।
10:08 AM, 13-Nov-2025
एनएसजी की टीम खंदावली से गई, अब सीएफएसएल की टीम को बुलाया
फरीदाबाद के खंदावली गांव से एनएसजी की टीम जांच के बाद यहां से चली गई है। अब सीएफएसएल की टीम को फिर से बुलाया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल अभी भी खंदावली गांव में तैनात है।
10:00 AM, 13-Nov-2025
फरीदाबाद के खंदावली गांव में भारी पुलिस बल तैनात

खंदावली में एनएसजी की कार्रवाई
– फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के खंदावली गांव में एनएसजी की कार्रवाई आज सुबह भी जारी है। कार्रवाई रात से चल रही है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि खंदावली गांव में वह लाल कार मिली है जिसका इस्तेमाल दिल्ली धमाके में किया गया।
09:36 AM, 13-Nov-2025
उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद
सूत्रों के मुताबिक, लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए, जो उमर को सौंपे गए। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से आईईडी तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये मूल्य का 20 क्विंटल से ज्यादा एनपीके उर्वरक खरीदा। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था।
09:18 AM, 13-Nov-2025
लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
डीएमआरसी द्वारा दी जानकारी के मुताबिक, ‘सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।’
09:09 AM, 13-Nov-2025
विस्फोटक का कोड वर्ड शिपमेंट और पैकेज
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी विदेशी हैंडलर्स से एन्क्रिप्टेड रूट माध्यम से बात करते थे और इन्हें इन्ही पर इनको आदेश मिलते थे। अमोनियम नाइट्रेट, ऑक्साइड, फ्यूल ऑयल से जो ये विस्फोटक तैयार करते थे इनको कोड वर्ड में लिखा करते थे। आतंकी डॉक्टर विस्फोटक को शिपमेंट और पैकेज लिखा करते थे। इनके फोन से ये कोड वर्ड बरामद हुए है।
08:44 AM, 13-Nov-2025
उमर और मुजम्मिल की डायरी मिली
सुरक्षा एजेंसी के हाथ डॉक्टर उमर और डॉक्टर मुजम्मिल की डायरी लगी है। जिससे अब दिल्ली धमाका के कई सवालों के जवाब मिलने की संभावना है। यह डायरी मंगलवार और बुधवार को अलफलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस के अंदर डॉक्टर उमर के रूम नंबर चार और मुजम्मिल के रूम नंबर 13 से मिली है। इसके अलावा पुलिस को एक डायरी मुजम्मिल के उस कमरे से भी मिली है, जहां से पुलिस ने धौज में 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था और यह अलफलाह यूनिवर्सिटी से महज 300 मीटर की दूरी पर है। मिली डायरी और नोटबुक में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया है ,जिनका रेफरेंस 8 से 12 नवंबर के तौर पर भी आ रहा है। सूत्रों की माने तो डायरी के अंदर ऑपरेशन शब्द का कई बार इस्तेमाल किया गया है।
08:31 AM, 13-Nov-2025
नूंह में चल रही रेड
जांच में सामने आया है कि मेवात के नूह से अमोनियम नाइट्रेट बनाने के लिए फर्टिलाइजर खरीदा गया था। फरीदाबाद स्पेशल सेल की टीम ने नूह में रेड की है और वहां की कई फर्टिलाइजर की दुकानों की वीडियो बनाकर जम्मू कश्मीर पुलिस को भेजी है ताकि मुजम्मिल उस दुकान की पहचान कर सके जहां से उसने और उमर ने फर्टिलाइजर के तौर पर केमिकल लिया।
08:21 AM, 13-Nov-2025
फरीदाबाद के खंदावली में मिली लाल कार, एनएसजी का सर्च ऑपरेशन जारी
बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली तो सेक्टर-58 थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमें यहां पहुंची। मुख्य गांव खंदावली से लगभग 200 मीटर की दूरी पर कुछ लोगों ने खेतों में अपने घर बनाए हुए हैं। ये 10 घर हैं। इन्हीं में रहने वाले फहीम के घर के बाहर ये लाल रंग की कार खड़ी है जो ईदगाह के ठीक बगल में है। लाल रंग की कार मिलने वाले खंदावली गांव में एनएसजी का सर्च ऑपरेशन रात से अभी तक चल रहा है। देर रात कुछ देर के लिए टीम ने आराम किया। अब फिर से सर्च शुरू कर दिया है।



























