{“_id”:”68a226ac42647e2d1d07f8d6″,”slug”:”ran-away-after-seeing-police-check-post-died-in-vehicle-accident-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-793289-2025-08-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पुलिस का नाका देखकर भागा, वाहन की टक्कर से मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। सेक्टर-56 और मोहाली सेक्टर-122 की डिवाइडिंग रोड पर किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 थाना पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे नाका लगा रखा था। इसी बीच एक्टिवा पर आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर यू-टर्न लेकर गलत साइड से भागने लगा। थोड़ी देर बाद जोरदार टक्कर की आवाज आई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्कूटी चालक को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा पाया। उसे तुरंत जीएमएसएच-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि स्कूटी पंजाब नंबर पर रजिस्टर्ड है और चोरी की है। मृतक की जेब से मिला ड्राइविंग लाइसेंस भी किसी अन्य व्यक्ति का निकला। जब पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसका लाइसेंस कुछ माह पहले खो गया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संंवाद