• Latest
  • Trending
  • All
Rajat Sharma’s Blog: अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा की नजर, वायनाड में राहुल के लिए आसान वॉकओवर नहीं

Rajat Sharma’s Blog: अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा की नजर, वायनाड में राहुल के लिए आसान वॉकओवर नहीं

3 years ago
बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

3 hours ago
Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

3 hours ago
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

4 hours ago
पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

4 hours ago
बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

4 hours ago
Vishal Dadlani Backs CJP Protest, Questions CRPF Deployment From Naxal-Hit Areas

Vishal Dadlani Backs CJP Protest, Questions CRPF Deployment From Naxal-Hit Areas

6 hours ago
Nani’s The Paradise may feature additional scenes in its OTT version as fans await the film’s digital release

Nani’s The Paradise may feature additional scenes in its OTT version as fans await the film’s digital release

6 hours ago
CJP Protest: Abhijeet Dipke Says He Is Ready for Arrest

CJP Protest: Abhijeet Dipke Says He Is Ready for Arrest

10 hours ago
Donald Trump Nobel Peace Prize 2026 Controversy; Navi Pillay

Donald Trump Nobel Peace Prize 2026 Controversy; Navi Pillay

11 hours ago

भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is

12 hours ago
9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

13 hours ago
Chhatron Ki Goonj LIVE; Rahul Gandhi Chennai Speech Photos Update | Gen Z Students

Chhatron Ki Goonj LIVE; Rahul Gandhi Chennai Speech Photos Update | Gen Z Students

15 hours ago
Saturday, October 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Rajat Sharma’s Blog: अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा की नजर, वायनाड में राहुल के लिए आसान वॉकओवर नहीं

by India News Online Team
April 4, 2024
in Hindi News
0
Rajat Sharma’s Blog: अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा की नजर, वायनाड में राहुल के लिए आसान वॉकओवर नहीं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

रॉबर्ट वाड्रा ने भी खुलकर कह दिया है कि वह चुनाव लड़ना चाहते है, वह सांसद बनना चाहते हैं, वह सासंद बनकर स्मृति ईरानी को जवाब देना चाहते हैं। इंडिया टीवी के संवाददाता दिनेश मोर्य को दिए एक खास इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोग चाहते हैं कि वो वहां से चुनाव लड़ें। वह गांधी-नेहरू परिवार के सदस्य हैं इसलिए लोगों की अपेक्षाएं उनसे हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्होंने अमेठी में बहुत काम किया है, वहां के लोगों की बहुत मदद की है। उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर उन्हें टिकट मिला तो जरूर जीतेंगे। रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बता दी है, अब फैसला पार्टी हाई कमान को करना है। अभी रायबरेली और अमेठी पर फैसला नहीं हुआ है, परिवार में बात हो रही है, गुरुवार को फिर सोनिया गांधी से मुलाकात होगी, बात होगी, सब कुछ जल्दी ही फाइनल हो जाएगा। ये सही है कि अमेठी और ऱायबरेली से कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे या नहीं, अभी तक ये तय नहीं हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह मुरादाबाद के रहने वाले हैं, इसलिए मुरादाबाद के लोग चाहते हैं कि वह वहां से लड़ें, लेकिन अमेठी रायबरेली उनके लिए खास है, वहां उन्होंने बहुत काम किया है रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि स्मृति ईरानी संसद में उनकी फोटो दिखाकर उन पर झूठे इल्जाम लगाती हैं, वह संसद में ही इसका जवाब देना चाहते हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि स्मृति ईरानी को वोट देकर अमेठी के लोगों ने गलती की, अमेठी के लोगों को इस गलती का एहसास है, इस बार गलती नहीं होगी, वहां कांग्रेस जरूर जीतेगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने खुलासा किया कि परिवार में इस मुद्दे पर बात हो रही है कि प्रियंका और उनमें से किसको चुनाव लड़ाया जाए। हालांकि, उन्होंने खुद ही ये भी कह दिया कि प्रियंका गांधी की दिलचस्पी फिलहाल चुनाव लड़ने से ज्यादा कांग्रेस के प्रचार पर है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कुछ दिन की बात है, उसके बाद पता चल जाएगा कि वो राजनीति में कैसे और किस रूप में एंट्री करेंगे। ये कोई पहला मौका नहीं है जब रॉबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। वह कई बार अपने परिवार में ये बात रख चुके हैं, अनेक बार मीडिया के जरिए पार्टी को भी ये बता चुके हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर लगता है। रॉबर्ट समझते हैं कि राहुल अमेठी से नहीं लड़ेंगे, एक बार हारने के बाद उनका अहम उन्हें इजाजत नहीं देगा, रायबरेली की सीट भी खाली है, सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। इसीलिए रॉबर्ट को लगा कि इस बार परिवार की दो-दो सीटें खाली पड़ी हैं, लड़ने की इच्छा रखने वाले वह अकेले हैं। अगर प्रियंका चाहें तो रायबरेली से लड़ सकती हैं। इसीलिए रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और ये बात सार्वजनिक तौर पर बता दी कि उन्होंने सोनिया और राहुल से कह दिया है। मुश्किल ये है कि रॉबर्ट वाड्रा की परिवार में इतनी भी नहीं चलती कि वो टिकट मांगे और उन्हें मिल जाए। ये मामला ऐसा है जिसमें दामाद होना भी ज्यादा काम नहीं आएगा। फैसला सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मिलकर करना है और प्रियंका, राहुल फिलहाल वायनाड में हैं।

वायनाड में राहुल

बुधवार को राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल किया। बहन प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ थी लेकिन प्रियंका  खुद चुनाव लड़ेंगी या नहीं, इसका फैसला भी नहीं हुआ है। पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने बड़ा रोड शो किया। कांग्रेस ने वायनाड में अपनी ताकत दिखाई, रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। वायनाड में राहुल के सारे प्रोग्राम का इंतजाम कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने किया था। वायनाड में राहुल ने नरेन्द्र मोदी, बीजेपी, आरएसएस के साथ साथ वाम मोर्चा को भी कोसा। राहुल ने कहा कि उन्होंने तो वायनाड को अपना परिवार माना लेकिन यहां की समस्याएं दूर नहीं कर पाए क्योंकि केरल की वाम मोर्चा सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। राहुल ने वादा किया कि जब केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वो वायनाड के सारे मुद्दे हल कर देंगे। केरल में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वायनाड में इस बार राहुल गांधी का मुकाबला CPI की एनी राजा और केरल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से है। सुरेंद्रन ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। CPI की एनी राजा ने बुधवार को ही पर्चा भर दिया। एनी राजा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलकर कलक्टक के दफ्तर में पहुंची। एनी राजा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड के लोगों के लिए बाहरी हैं, उनकी भाषा नहीं जानते, उनके मुद्दों को नहीं समझते, पिछले 5 साल में संसद में राहुल ने एक बार भी वायनाड की बात नहीं की। एनी राजा ने कहा कि पिछली बार लोगों ने राहुल को वोट इसलिए दे दिया था क्योंकि ये भ्रम फैलाया गया था कि कांग्रेस जीत रही है और राहुल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, अब वायनाड के लोगों को हकीकत समझ में आ गई है। एनी राजा सीपीआई के महासचिव डी. राजा की पत्नी हैं। CPI मोदी विरोधी मोर्चे का हिस्सा है लेकिन CPI ने वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया। एनी राजा की सामाजिक कार्य़कर्ता के तौर पर मान भी है, लेफ्ट का वोट बैंक भी है। बीजेपी भी वायनाड में पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है, इसलिए राहुल को दिक्कत हो सकती है। राहुल गांधी को पिछले चुनाव में वायनाड में 65 परसेंट वोट मिले थे, जबकि लेफ्ट को 24 परसेंट। अंतर तो बहुत था, इसलिए कांग्रेस के लोग दावा कर सकते हैं कि राहुल गांधी आसानी से जीत जाएंगे लेकिन CPI की उम्मीदवार राहुल गांधी के बारे में क्या कहती हैं ये बहुत दिलचस्प हैं। एनी राजा पूछ रही हैं कि राहुल ने इस क्षेत्र के लिए क्या किया? राहुल ने तो संसद में एक बार भी वायनाड का नाम नहीं लिया। एनी राजा ये भी कह रही हैं कि यहां के लोग कहते हैं कि वो राहुल गांधी से बिना दुभाषिए के बात भी नहीं कर सकते। ऐसा MP किस काम का?  वैसे भी केरल में 2019 से 2024 तक बहुत कुछ बदल गया है। RSS के कार्यकर्ताओं की हत्या को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया, इसके खिलाफ संघर्ष किया, जमीन पर RSS ने बहुत काम किया, बीजेपी का नेटवर्क भी केरल के हर जिले तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत केरल में ही रोड शो करके की थी। अब पीएम मोदी की सभाएं भी होंगी। इसलिए राहुल को आसानी से वॉकओवर तो नहीं मिलेगा। कांग्रेस को इस बात का फायदा जरूर मिल सकता है कि वायनाड में पचास परसेंट से ज्यादा मुस्लिम आबादी है। SDPI ने भी इस बार कांग्रेस को सपोर्ट करने का एलान किया है, इसलिए कांग्रेस के नेताओं में आत्मविश्वास है। लेकिन बीजेपी अब SDPI के सपोर्ट को भी मुद्दा बना रही है क्योंकि SDPI  को PFI (People’s Front of India) का पॉलिटिकल विंग कहा जाता है और PFI पर जिहादी आतंकवादी गतिविधियों के कारण बैन लगाया गया है।

देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 03 अप्रैल, 2024 का पूरा एपिसोड

Latest India News





Source link

Tags: blogRajatSharmasअमठआसनकनजरनहपरमरबरटरहललएवकओवरवडरवयनड
Share201Tweet126Send

Related Posts

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक
Hindi News

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

October 10, 2026
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी
Hindi News

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

October 10, 2026
पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा
Hindi News

पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

October 10, 2026
बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Hindi News

बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

October 10, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम के नल पर लगे हैं खारे पानी के दाग, छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

October 10, 2026
Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

October 10, 2026
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

October 10, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक
  • Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda
  • भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.