• Latest
  • Trending
  • All
Rajasthan’s longest railway tunnel completed after 28 years | पहाड़ काटकर बनाई रेलवे सुरंग, 14 साल लग गए: कभी फंड की किल्लत, कभी बारिश बनी परेशानी, आधा ट्रैक जमीन से 75 फीट नीचे – Jaipur News

Rajasthan’s longest railway tunnel completed after 28 years | पहाड़ काटकर बनाई रेलवे सुरंग, 14 साल लग गए: कभी फंड की किल्लत, कभी बारिश बनी परेशानी, आधा ट्रैक जमीन से 75 फीट नीचे – Jaipur News

2 years ago
Kanpur pharma trader murder: Police get 24-hr custody of 3 accused, questioning to be videographed

Kanpur pharma trader murder: Police get 24-hr custody of 3 accused, questioning to be videographed

3 hours ago
Rs 3.5 crore defence grant: Student gets Rs 3.5 cr grant from govt: Meet Hamirpur’s Sarvesh Sharma, who built Army drone designed to evade enemy radar & resist jamming attempts

Rs 3.5 crore defence grant: Student gets Rs 3.5 cr grant from govt: Meet Hamirpur’s Sarvesh Sharma, who built Army drone designed to evade enemy radar & resist jamming attempts

3 hours ago
Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat

Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat

4 hours ago
Ex-CSK Star Threatens Legal Action After Sting Operation Sparks Spot-Fixing Claims

Ex-CSK Star Threatens Legal Action After Sting Operation Sparks Spot-Fixing Claims

5 hours ago
‘No Differences With Yogi’: KP Maurya Admits CM Ambition, Confident Of BJP Win In UP Polls | India News

‘No Differences With Yogi’: KP Maurya Admits CM Ambition, Confident Of BJP Win In UP Polls | India News

5 hours ago
72nd National Film Awards: Dadasaheb Phalke honour for Anant Nag; Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam receive Best Actor awards

72nd National Film Awards: Dadasaheb Phalke honour for Anant Nag; Mammootty, Kartik Aaryan, Yami Gautam receive Best Actor awards

5 hours ago
घर पर बनाएं लौकी का स्वादिष्ट और क्रंची लच्छा पराठा, शेफ ने बताया सही तरीका, नोट करें विधि

घर पर बनाएं लौकी का स्वादिष्ट और क्रंची लच्छा पराठा, शेफ ने बताया सही तरीका, नोट करें विधि

7 hours ago
IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

7 hours ago
Sharjeel Imam Interim Bail | Delhi Court Relief Wedding Ceremony

Sharjeel Imam Interim Bail | Delhi Court Relief Wedding Ceremony

7 hours ago
IIT suicide toll crosses 170 in 20 years, 70% deaths in last decade

IIT suicide toll crosses 170 in 20 years, 70% deaths in last decade

7 hours ago
QIBs drive bulk of demand as NSE IPO subscribed 5.7 times

QIBs drive bulk of demand as NSE IPO subscribed 5.7 times

7 hours ago
870 किलो बारूद, सुसाइड जैकेट, IED… PAK में युद्ध जैसी तैयारी कर आए थे हमलावर – Kohat suicide blast Pakistan 870 kgs explosives suicide blast ntcppl

870 किलो बारूद, सुसाइड जैकेट, IED… PAK में युद्ध जैसी तैयारी कर आए थे हमलावर – Kohat suicide blast Pakistan 870 kgs explosives suicide blast ntcppl

7 hours ago
Tuesday, September 22, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Rajasthan’s longest railway tunnel completed after 28 years | पहाड़ काटकर बनाई रेलवे सुरंग, 14 साल लग गए: कभी फंड की किल्लत, कभी बारिश बनी परेशानी, आधा ट्रैक जमीन से 75 फीट नीचे – Jaipur News

by India News Online Team
August 16, 2024
in Hindi News
0
Rajasthan’s longest railway tunnel completed after 28 years | पहाड़ काटकर बनाई रेलवे सुरंग, 14 साल लग गए: कभी फंड की किल्लत, कभी बारिश बनी परेशानी, आधा ट्रैक जमीन से 75 फीट नीचे – Jaipur News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

साल 2012: सुरंग की खुदाई का काम चल रहा था। कर्मचारी लंच कर रहे थे। अचानक तेज आवाज आई। कर्मचारी खाना छोड़कर दौड़कर वहां पहुंचे। हर तरफ मिट्‌टी ही मिट्टी। जेसीबी और एलएनटी मशीन गायब थी। पांच दिन तक लगकर मजदूरों ने मिट्‌टी हटाई तो जेसीबी और एलएनटी दबी हुई

.

साल 2014: इतनी बारिश हुई कि सुरंग का काम दो साल तक रोकना पड़ा। 2016 में दोबारा काम शुरू हुआ तो सिर्फ पानी निकालने में 2 महीने लग गए। ट्रैक ऐसा है कि ट्रेन कुछ वक्त जमीन से 75 फीट नीचे और कुछ वक्त 75 फीट ऊपर चलती है।

ऐसी ही कई चुनौतियों का सामना करके तैयार हुई है दौसा से गंगापुर सिटी रेलवे लाइन के बीच सवा 2 किमी लंबी सुरंग। पहाड़ काटकर सुरंग बनाने में 14 और रेलवे ट्रैक तैयार करने में 28 साल लग गए।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

रेलवे टनल सवा दो किमी लंबी है। 2010 में टनल का काम शुरू हुआ था।

रेलवे टनल सवा दो किमी लंबी है। 2010 में टनल का काम शुरू हुआ था।

दौसा के पूर्व सांसद राजेश पायलट ने लोगों को लालसोट से जयपुर और गंगापुर सिटी रेलवे लाइन का सपना दिखाया था। दौसा से गंगापुर सिटी तक रेलवे लाइन की 95 किलोमीटर की दूरी है।

रेलवे लाइन का सर्वे 1996 में हुआ था। ट्रैक चालू करने में सबसे बड़ी समस्या थी- दौसा से आगे डीडवाना में अरावली की पहाड़ियां।

इन पहाड़ियों से 8 किलोमीटर रास्ते को काट कर रेलवे ट्रैक बनाना बड़ी चुनौती थी। सर्वे के बाद रेलवे लाइन बनाकर चालू करने में पूरे 28 साल लग गए। जल्द ही अब इस रूट को इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकरण) किया जाएगा।

टनल बनाने के दौरान कई अड़चनें आईं
डीडवाना और लालसोट (दौसा) के बीच टनल का शिलान्यास 9 फरवरी 2010 में हुआ। टेंडर प्रक्रिया जारी कर काम शुरू किया गया। वालेचा कंस्ट्रक्शन को टेंडर दिया गया था। कंपनी ने काम शुरू करवा दिया। वालेचा ने काम शुरू करने के बाद एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी को आगे काम करने का सबटेंडर दे दिया था। वालेचा कंपनी ने 2014 तक टनल का काम किया। कंपनी के पास फंड की काफी दिक्कतें होने लगी। तब रेलवे ने कंपनी को टर्मिनेट कर दिया।

टनल का काम रोक दिया गया था। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि वालेचा कंपनी से काम नहीं हो पा रहा था। ऐसे में नए सिरे से टेंडर जारी किया गया था।

इतनी मिट्‌टी ढही कि जेसीबी दब गई
टनल में काम करना काफी मुश्किल था। 2012 में कर्मचारियों का लंच टाइम था। नीचे जेसीबी और एलएनटी मशीनें खड़ी थीं। अचानक मिट्‌टी भरभरा कर गिर गई। मजदूर आवाज सुनकर दौड़कर आए।

जेसीबी और एलएनटी मशीन कहीं दिखाई नहीं दी। 5 दिन लगे मिट्‌टी हटाने में, तब मशीनें निकाली जा सकीं।

2014 की बारिश पड़ी भारी, दो साल तक भरा रहा पानी
वालेचा कंपनी के पास 2014 में टेंडर था। उस दौरान मानसून में भारी बारिश से टनल में पानी भर गया था। काम रोकना पड़ा। पानी निकालने के सारे इंतजाम फेल हो गए। दो साल तक टनल के अंदर पानी भरा रहा। 2016 में टनल का टेंडर फिर से जारी हुआ। अब TCLऔर UTM के जॉइंट वेंचर के साथ नया टेंडर जारी हुआ।

कंपनी ने जैसे-तैसे करके पानी को मोटर पंप के जरिए बाहर निकाला। इसके बाद अंदर भरा कीचड़ किसी मुसीबत से कम नहीं था। दो महीने लगे पानी और कीचड़ साफ करने में।

2014 में टनल में इतना बारिश का इतना पानी भर गया था कि 2 साल तक काम बंद करना पड़ा।

2014 में टनल में इतना बारिश का इतना पानी भर गया था कि 2 साल तक काम बंद करना पड़ा।

कंपनी बैंक करप्ट हो गई, जीएसटी के नोटिस मिले
TCLऔर UTM दोनों को NCLT के नोटिस मिले। कंपनी बैंक करप्ट हो गई। जीएसटी बकाए के नोटिस रेलवे के पास आने लगे। कई बार रेलवे ने बकाया चुकाया। जीएसटी के बिल रेलवे ने ही जमा कराए थे।

फंड की वजह से कई बार काम बंद हुआ
रेलवे के पास फंड की कमी की वजह से कई बार दौसा से गंगापुर सिटी प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा था। रेलवे पर स्थानीय नेताओं का भी प्रोजेक्ट को पूरा कराने का दबाव था। 2017 में भी काम को फंड की वजह से बंद कराना पड़ा था। कई स्टेशन बनने के बाद खंडहर के रूप में बदल गए थे। फंड आने के बाद फिर से काम शुरू कराया गया। कोरोनाकाल में भी काम बंद करना पड़ा। बाद में दोबारा से रिपेयर कराया गया था।

डीडवाना से टनल तक 75 फीट नीचे, टनल के बाद 75 फीट ऊंचाई
22 मील पर अरावली की पहाड़ियां काफी ऊंचाई पर थी। दूसरी ओर सामान्य स्तर पर काफी गहराई थी। ऐसे में पहाड़ी के दोनों ओर से मिलान करना बड़ी चुनौती थी। तब रेलवे ने डीडवाना स्टेशन से टनल तक ढलान बनाना शुरू कर दिया था। टनल तक करीब 75 फीट की गहराई है। टनल के अंदर बैलेंस बनाकर रखा गया। टनल के बाद लालसोट की ओर ऊंचाई बढ़ाना शुरू किया गया। टनल से लेकर लालसोट तक 75 फीट की ऊंचाई है। ऐसे में 150 फीट का अंतर आ गया था, जो बहुत ही बड़ा चैलेंज था। डीडवाना की ओर ट्रेन टनल से निकल कर आगे बढ़ती है। इसके बाद यह अंडरग्राउंड (जमीन के अंदर) चलती है। आग ट्रेन टनल में प्रवेश कर जाती है। यहां से बाहर निकले के बाद ट्रेन अचानक बहुत ऊंचाई पर चलती है। अरावली से चारों ओर से घिरा ट्रेन का यह सफर यात्रियों को रोमांचित करता है।

डीडवाना से टनल तक ट्रैक जमीन से 75 फीट नीचे है। वहीं टनल से लालसोट तक ट्रैक जमीन से 75 फीट ऊपर है।

डीडवाना से टनल तक ट्रैक जमीन से 75 फीट नीचे है। वहीं टनल से लालसोट तक ट्रैक जमीन से 75 फीट ऊपर है।

टनल में नहीं भरेगा पानी
रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने पूरे प्रोेजेक्ट पर नजर रखते हुए पूरा कराया। फंड आने पर पिछले कुछ सालाें में तेजी से काम हुआ। टनल के अंदर जलभराव नहीं हो, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। सीमेंटेड ब्लॉक बनाए गए हैं। टनल के अंदर दोनों ओर नालियां बनाई गई हैं। बरसात होने अगर रिसाव से पानी टनल में आता है तो नालियों के सहारे बाहर निकल जाएगा।

दौसा से गंगापुरसिटी तक 13 स्टेशन, 8 किलोमीटर का एरिया बड़ी चुनौती
उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO शशि किरण बताते हैं- दौसा से लेकर गंगापुरसिटी तक 13 स्टेशन हैं। रेलवे के इंजीनियरों ने एक मिसाल पेश करते हुए टनल का काम पूरा कराया। टनल को बनाना भी एक बड़ा चैलेंज था।

टनल से पहले करीब 3 किलोमीटर और टनल के बाहर करीब 3 किलोमीटर का एरिया भी बेहद खास था। टनल के अंदर 2.171 किलोमीटर का काम हुआ था। ऐसे में 8 किलोमीटर का एरिया काफी मुश्किलों से भरा था। अगर टनल नहीं होती तो इस रूट को काफी पहले ही पूरा कर लिया जाता।

उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO शशि किरण का कहना है कि टनल की चुनौतियां नहीं होतीं तो ट्रैक का काम काफी पहले पूरा हो जाता।

उत्तर पश्चिम रेलवे के CPRO शशि किरण का कहना है कि टनल की चुनौतियां नहीं होतीं तो ट्रैक का काम काफी पहले पूरा हो जाता।

160 की स्पीड से दौड़ सकेंगी ट्रेनें
पूरे रूट को इस तरीके से बनाया गया है कि 160 की स्पीड से भी गाड़ियों को चलाया जा सकेगा। हालांकि अभी नॉर्मल स्पीड 100 रखी गई है। रेलवे की ओर से किसानों से अनाजों को बड़े शहरों तक ले जाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। एक अलग से स्टोरेज के लिए शेड बनाए जा रहे हैं। इसी शेड से अनाजों को अलग-अलग शहरों को भेजा जाएगा। इसके लिए बाकायदा बुकिंग की जाएगी। इस रूट पर मालगाड़ी चलाई जाएंगी, जो दिल्ली, मुंबई अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों को आपस में कनेक्ट करेंगी।

अब भास्कर के साथ कीजिए इस खूबसूरत टनल का सफर
जयपुर से भास्कर टीम पहले दौसा पहुंची। यहां से डीडवाना होते हुए लालसोट पहुंचे। रिमझिम बारिश का दौर चल रहा था। स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता कच्चा था। जगह-जगह पानी भरा था। हम कच्चे रास्ते से लालसोट स्टेशन पर पहुंचे। बारिश के कारण आम दिनों की तुलना में कम भीड़ थी। ट्रेन थोड़ी लेट थी। स्टेशन पर लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। करीब 5 बजे ट्रेन आने का अनाउंसमेंट हुआ। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बात की। बोले- ट्रैक चालू होने से फायदा हुआ है। अभी एक ट्रेन है। अगर सुबह-शाम के समय में दो ट्रेन चल जाए तो दौसा से जयपुर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

‘सोचता था मेरी उम्र में ट्रेन का सपना पूरा होगा या नहीं’
लालसोट के गंगासहाय 58 साल के हैं। 30 साल के थे, जब ट्रैक का काम शुरू हुआ था। बोले- ट्रेन शुरू होने से काफी सहूलियत मिली है। हमें तो ऐसा लग रहा था कि हमारे इस जीवन में इस ट्रैक पर ट्रेन चल पाएगी या नहीं? रेलवे को यहां 2 ट्रेन चलानी चाहिए। बसों में तो बुरा हाल है।

‘मिट्‌टी डलने से लेकर ट्रेन चलने तक सब देखा’
लटूरमल मीना ने बताया कि पूर्व सांसद राजेश पायलट ने 1990 के आसपास ट्रेन का सपना दिखाया था। मैंने यहां ट्रैक के लिए मिट्‌टी डालने से लेकर ट्रेन चलने तक का सफर देखा है। हमारे खेतों से मिट्‌टी निकाल कर ठेकेदार ट्रैक पर डालते थे। पहले बस से जयपुर जाने में 125 रुपए लगते थे। अब ट्रेन 25 रुपए में पहुंचा देती है।।

‘ट्रेन का समय बदला जाए’
कानाराम प्रजापत ने बताया- इस ट्रैक पर ट्रेन चलना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। ट्रेन के समय को लेकर आपत्ति है। सुबह 8 बजे और शाम को भी 8 बजे के आसपास ट्रेन चले तो जयपुर से आराम से आ-जा सकते हैं।

यात्रियों से बात करते पांच बजे और ट्रेन आ गई। भास्कर टीम ने भी दौसा तक ट्रेन में सफर किया। ट्रेन धीरे-धीरे टनल से होकर निकली तो यात्री रोमांचित हो गए।। युवा ट्रेन से टनल का वीडियो बना रहे थे, सेल्फी ले रहे थे।

अभी डीएमयू चल रही, जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
रूट पर अभी डीएमयू इंजन चल रहा है। डीएमयू ट्रेन में दोनों ओर इंजन लगा होता है। ऐसे में इंजन बदलने की दिक्कत नहीं होती है। नॉर्मल इंजन वाली ट्रेन चलाने पर इंजन को बदल कर आगे लगाना होता है। इसमें 30 से 45 मिनट का समय लग जाता है। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

दौसा से गंगापुर सिटी तक पूरे रूट को रेलवे जल्द ही इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकरण) करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत काम शुरू कर दिया गया है। इलेक्ट्रिफाइड होने पर काफी समय भी बचेगा। जयपुर से सीधे गंगापुर सिटी होते हुए दिल्ली व मुंबई तक ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।

Source link

Tags: CompletedJaipurlongestNewsrailwayRajasthansTunnelyearsआधककटकरकभकललतगएजमनटरकनचपरशनपहडफटफड़बनबनईबरशरलवलगससरगसल
Share198Tweet124Send

Related Posts

Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat
Hindi News

Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat

September 22, 2026
IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था
Hindi News

IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

September 22, 2026
घर पर बनाएं लौकी का स्वादिष्ट और क्रंची लच्छा पराठा, शेफ ने बताया सही तरीका, नोट करें विधि
Hindi News

घर पर बनाएं लौकी का स्वादिष्ट और क्रंची लच्छा पराठा, शेफ ने बताया सही तरीका, नोट करें विधि

September 22, 2026
Sharjeel Imam Interim Bail | Delhi Court Relief Wedding Ceremony
Hindi News

Sharjeel Imam Interim Bail | Delhi Court Relief Wedding Ceremony

September 22, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
जालंधर के निजी अस्पताल में सात साल के बच्चे की मौत:परिजनों का हंगामा, स्टाफ पर धक्का-मुक्की करने का आरोप – Death Of Child At Private Hospital In Jalandhar Family Creates Ruckus Accuses Staff Of Manhandling

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Kanpur pharma trader murder: Police get 24-hr custody of 3 accused, questioning to be videographed

Kanpur pharma trader murder: Police get 24-hr custody of 3 accused, questioning to be videographed

September 22, 2026
Rs 3.5 crore defence grant: Student gets Rs 3.5 cr grant from govt: Meet Hamirpur’s Sarvesh Sharma, who built Army drone designed to evade enemy radar & resist jamming attempts

Rs 3.5 crore defence grant: Student gets Rs 3.5 cr grant from govt: Meet Hamirpur’s Sarvesh Sharma, who built Army drone designed to evade enemy radar & resist jamming attempts

September 22, 2026
Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat

Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat

September 22, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Kanpur pharma trader murder: Police get 24-hr custody of 3 accused, questioning to be videographed
  • Rs 3.5 crore defence grant: Student gets Rs 3.5 cr grant from govt: Meet Hamirpur’s Sarvesh Sharma, who built Army drone designed to evade enemy radar & resist jamming attempts
  • Trump Warns Iran: Nuclear Ambitions & Missile Program Threat
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.