
राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां भी तय हो गई हैं। विजय संकल्प यात्रा के लिए निकले राहुल गांधी मंगलवार को बहादुरगढ़ से रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। सुबह से शाम तक राहुल गांधी दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इस पूरी बेल्ट को भी कांग्रेस को गढ़ माना जाता है।
बहादुरगढ़, खरखौदा, सोनीपत और गोहाना में कांग्रेस के विधायक हैं, केवल गन्नौर सीट भाजपा के पास है। पार्टी की रणनीति के तहत जहां-जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियां हो चुकी हैं, वहां पर राहुल गांधी बड़ी जनसभाएं करके पलटवार कर रहे हैं। मंगलवार शाम राहुल गोहाना में रैली को संबोधित करेंगे, यहां पर पीएम मोदी पहले ही भाजपा के समर्थन में रैली कर चुके हैं।
इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत संभलकर चल रही है। पहले पार्टी ने पहले टिकटों में कोई जल्दबाजी नहीं की, बल्कि भाजपा की टिकटें जारी होने के बाद अंतिम क्षणों तक टिकट आवंटन किया। इसका फायदा ये हुआ कि बागी दूसरे दलों में नहीं जा सके। प्रचार को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान भाजपा की रैलियों पर नजर बनाए हुए है। सोमवार को राहुल और प्रियंका गांधी पूरा दिन हरियाणा में रहे। नारायणगढ़ से लेकर थानेसर तक रोड शो किया। शाम को थानेसर में राहुल और प्रियंका ने रैली को संबोधित किया। मोदी ने सबसे पहले कुरुक्षेत्र में रैली करके प्रचार अभियान का आगाज किया था।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











