{“_id”:”67feb70a8910728f3c0b9f54″,”slug”:”punjabis-dominate-the-stadium-punjab-lions-win-despite-losing-the-match-chandigarh-news-c-16-1-pkl1083-684459-2025-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: स्टेडियम में पंजाबियों की धाक… हारी बाजी जीते पंजाब के शेर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Trending Videos
चंडीगढ़। जो हारी हुई बाजी को जीत ले उसे पंजाब किंग्स कहते हैं…। मंगलवार को आईपीएल मैच के दौरान पीसीए के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बाजी हार रही पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स को 16 रन से हराकर स्टेडियम को रोमांच से भर दिया। जैसे ही पंजाब के शेर जीते तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा।
Trending Videos
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम 15.3 ओवर में मात्र 111 के स्कोर पर सिमट गई। वहीं, कोलकाता नाइट राइर्ड्स की टीम कुल 95 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमों के लिए पूरा मैच उतार-चढ़ाव वाला रहा। एक समय में जीत की तरफ बढ़ रही कोलकाता नाइट राइर्ड्स पर रोक लगाने में पंजाब किंग्स के धीमी गति के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अहम भूमिका निभाई। इन्होंने चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मैच के दौरान पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा भी नजर आईं। उन्होंने मैच के दौरान प्रशंसकों को टीम की जर्सी बांटी। वहीं, चीयर गर्ल्स ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
पंजाब किंग्स के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं कर सके पार
हैदराबाद के खिलाफ जिस टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 245 रन तक पहुंचाया था, वही टीम घरेलू मैदान में 150 का आंकड़ा नहीं छू सकी। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकें। इसमें श्रेयस अय्यर (0), जोश इंग्लिस (2), ग्लेन मैक्सवेल (7), सूर्यांश (4), मार्को यानसन (1) और अर्शदीप सिंह (1) रन बनाया।