{“_id”:”686ec9868eb9a797040fb3cb”,”slug”:”punjabi-drum-playing-workshop-at-kalagram-manimajra-from-15th-chandigarh-news-c-16-pkl1043-758268-2025-07-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: कलाग्राम मनीमाजरा में पंजाबी ढोल बजाने की कार्यशाला 15 से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मनीमाजरा। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र की ओर से मनीमाजरा स्थित कलाग्राम में 20 जुलाई से पंजाबी वाद्य ढोल सिखाने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला निशुल्क है जिसमें कोई भी आवेदन कर सकता है। पंजाब की शान कहे जाने वाले ढोल की लोक वाद्यवृंद में अपनी विशिष्ट पहचान है। तमाम पंजाबी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में इसका इस्तेमाल होता है। कलाग्राम के कार्यक्रम अधिकारी यशविंदर शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला रोज़ाना सायं 5 से 7 बजे तक होगी। इस कला के सिद्ध ढोल वादक इसे संचालित करेगी।




























