आप में अपने आगामी सियासी सफर और भूमिका को लेकर भी अनमोल बहुत ज्यादा चिंतित और संशय में थी। मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने अनमोल की सभी बातें विस्तार से सुनी और उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि, समाज के उत्थान का उनका सपना हमें हमेशा साहस और प्रेरणा से भर देता है।
इस बातचीत के दौरान ही अनमोल ने केजरीवाल को सियासत से अलविदा कहने का संकेत दे दिया था मगर अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं चाहते थे। विधायक अनमोल गगन मान विभिन्न मंचों से सियासी विरोधियों पर निशाना साधने से चूकती नहीं थी।
पिछले महीने पंजाब कांग्रेस पर तंज कसते हुए उनकी एक पोस्ट काफी चर्चित रही जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की अरूसा आलम कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यालय चलाती थी और अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पंजाब में कांग्रेस पार्टी को चला रहे हैं।
यानि बाहरी लोग ही पंजाब में कांग्रेस को चलाते आए हैं। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने भी अनमोल की इस पोस्ट का सियासी जवाब दिया था। इसीलिए अब विरोधियों ने अनमोल के इस्तीफे को ढाल बनाकर आम आदमी पार्टी को घेरने का प्रयास किया है।


























