जसबीर सिंह ने पाकिस्तान टूर का ब्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर 15 अप्रैल 2024 को अपलोड किया था।
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है।
.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी संपर्क में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मामला दर्ज किया है।

जसबीर सिंह के यूट्यूबर पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
जसबीर सिंह पर पंजाब पुलिस की 2 अहम बातें…
पाक सेना के अधिकारियों से मिला था: DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी। वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है।
फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले: पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं। उसने अपने फोन से डेटा भी डिलीट किया है। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

इस वीडियो में जसबीर सिंह पाकिस्तान में वहां के पुलिस अधिकारियों से हाथ मिलाकर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है।
चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो जसबीर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री करने का एक वीडियो भी शामिल है। कुछ वीडियो में उसने लाहौर की गलियों और पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया है। इसके अलावा, उसने एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा और वहां के लोगों के साथ उसके अनुभवों को भी साझा किया है। करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने ब्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में उसने बताया है कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और प्रशंसकों ने उसका स्वागत किया।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
























