
जासूसी के आरोप में पकड़े गए गांव महलां निवासी जसबीर सिंह के यूट्यूब चैनल जान महल के एक मिलियन सबस्क्राइबर हैं। उसके हर वीडियो पर लाखों लाइक्स आते हैं। उसके ज्यादातर वीडियो खाने पीने और बच्चे के साथ हैं। हालांकि चैनल पर पाकिस्तान सर्च करने पर उसका एक वीडियो आता है जिसमें वह ज्योति मल्होत्रा के साथ दिख रहा है। ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के दौरान भी जसबीर का नाम सामने आया था। दोनों तीन-तीन बार पाकिस्तान जा चुके हैं।




























