• Latest
  • Trending
  • All
punjab-ludhiana-71-Year-Old-NRI-Rupinder-Kaur-Murder-Story-update|71 Year Old-NRI Lady| Rupinder Kaur Murder Case | लुधियाना में NRI महिला के मर्डर की पूरी कहानी: 71 की उम्र, तीसरा प्यार पाने आई; सुपारी लेकर टाइपिस्ट ने घर में जलाया शव – Ludhiana News

9 months ago
Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

2 hours ago
Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister

Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister

3 hours ago
Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need

Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need

3 hours ago
X Suffers Fresh Outage, Thousands Of Users Report Disruptions | Tech News

X Suffers Fresh Outage, Thousands Of Users Report Disruptions | Tech News

3 hours ago
Aparshakti Khurana predicts FIFA WC 2026 Finals: Argentina will lift the trophy

Aparshakti Khurana predicts FIFA WC 2026 Finals: Argentina will lift the trophy

5 hours ago
Asia Cup Bridge Championship: India Senior Teams Make Strong Start

Asia Cup Bridge Championship: India Senior Teams Make Strong Start

5 hours ago
Love ‘Tere Paas Main’ from ‘Main Vaapas Aaunga’? Meet Deepali Sahay, the voice behind this viral song

Love ‘Tere Paas Main’ from ‘Main Vaapas Aaunga’? Meet Deepali Sahay, the voice behind this viral song

6 hours ago
Indian Stock Market Rises: Sensex, Nifty Gain on Lower Crude Oil, US-Iran Diplomacy Hopes

Indian Stock Market Rises: Sensex, Nifty Gain on Lower Crude Oil, US-Iran Diplomacy Hopes

7 hours ago
Air India to launch direct Guwahati flights to Dubai, Abu Dhabi: Assam CM Sarma

Air India to launch direct Guwahati flights to Dubai, Abu Dhabi: Assam CM Sarma

7 hours ago
Keir Starmer Resigns as British Prime Minister, Labour Leadership Race Set to Begin

Keir Starmer Resigns as British Prime Minister, Labour Leadership Race Set to Begin

8 hours ago
US, Iran agree on roadmap for final deal within 60 days at Swiss talks

US, Iran agree on roadmap for final deal within 60 days at Swiss talks

8 hours ago
Candlelight Tribute Scheduled At Jantar Mantar On Day 3 Of CJP Protest; Here’s Why

Candlelight Tribute Scheduled At Jantar Mantar On Day 3 Of CJP Protest; Here’s Why

9 hours ago
Monday, June 22, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

punjab-ludhiana-71-Year-Old-NRI-Rupinder-Kaur-Murder-Story-update|71 Year Old-NRI Lady| Rupinder Kaur Murder Case | लुधियाना में NRI महिला के मर्डर की पूरी कहानी: 71 की उम्र, तीसरा प्यार पाने आई; सुपारी लेकर टाइपिस्ट ने घर में जलाया शव – Ludhiana News

by India News Online Team
September 20, 2025
in Hindi News
0
punjab-ludhiana-71-Year-Old-NRI-Rupinder-Kaur-Murder-Story-update|71 Year Old-NRI Lady| Rupinder Kaur Murder Case | लुधियाना में NRI महिला के मर्डर की पूरी कहानी: 71 की उम्र, तीसरा प्यार पाने आई; सुपारी लेकर टाइपिस्ट ने घर में जलाया शव – Ludhiana News
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

NRI रुपिंदर कौर की मंगेतर चरणजीत सिंह के साथ फाइल फोटो। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुखजीत सिंह, जिसने हत्या की।

अमेरिका से तीसरे प्यार की तलाश में पंजाब आई 71 वर्षीय NRI रुपिंदर कौर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या कराने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि ब्रिटेन में रहने वाले उसके 75 वर्षीय मंगेतर चरणजीत सिंह ग्रेवाल पर ही लगा है।

.

चरणजीत सिंह मूल रूप से पंजाब का ही रहने वाला है। उसकी रुपिंदर कौर से मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मुलाकात हुई थी। शादी करने का झांसा देकर उसने रुपिंदर से 35 लाख रुपए तक ठग लिए। लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। रुपिंदर ने दबाव बनाया तो उसने पंजाब बुलाकर लुधियाना में किला रायपुर कोर्ट के टाइपिस्ट सुखजीत से उसकी हत्या करा दी।

इसके लिए चरणजीत ने पूरी प्लानिंग की थी। वह बखूबी जानता था कि खुद वह ब्रिटेन में है, भारत की पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। वह अपने प्लान में कामयाब भी हो गया था। दो दिन तो शव को घर में ही कोयले पर जलाया गया। जब सारी चमड़ी जल गई और हड्डियां रही गईं तो उन्हें नाले में फेंक दिया गया। 2 माह तक किसी को इस हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी। मगर, 3 चूक ने इस साजिश की पोल खोल दी।

कैसे रुपिंदर को चरणजीत ने अपने जाल में फंसाया, कैसे रुपए ऐंठे, कैसे उसे भारत बुलाया, कैसे हत्या कराई, सुखजीत को कैसे राजी किया, कैसे शव को ठिकाने लगाया और किन गलतियों की वजह से हत्या को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा? पढ़िए दैनिक भास्कर की रिपोर्ट…

लुधियाना के गांव किला रायपुर के इसी मकान में NRI महिला रुपिंदर की हत्या की गई थी। गांव घुंगराना के इसी नाले में शव फेंका गया था।

लुधियाना के गांव किला रायपुर के इसी मकान में NRI महिला रुपिंदर की हत्या की गई थी। गांव घुंगराना के इसी नाले में शव फेंका गया था।

पहले जानिए कैसे चरणजीत के संपर्क में आई रुपिंदर कौर…

  • दो शादी की, तलाक हुए, तीसरे प्यार की थी तलाश: पुलिस के अनुसार अमेरिका के सिएटल सिटी की रहने वाली महिला रुपिंदर कौर मूल से लुधियाना के बूटाहारी गांव की निवासी थी। वह कई साल पहले अमेरिका चली गई थी। उसने 2 शादी की। लेकिन दोनों ही बार तलाक हो गया। दोनों शादियों से उसके बच्चे भी हैं, जो सभी अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद मई 2024 में उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर दूल्हा तलाशा। इसी तलाश में उसका संपर्क हुआ ब्रिटेन के रहने वाले 75 साल के चरणजीत सिंह ग्रेवाल से। चरणजीत मूल रूप से लुधियाना के किला रायपुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मेहमा सिंह वाला गांव का रहने वाला है।
  • एक ही देश और स्टेट के होने से नजदीक आए: पुलिस के मुताबिक, मैट्रिमोनियल वेबसाइट से मिले चरणजीत सिंह के ऑफर से रुपिंद्र प्रभावित हो गई। एक ही देश भारत और एक ही स्टेट पंजाब से लिंक होने और सबसे खास कि उम्र भी करीब-करीब समान होने से दोनों नजदीक आ गए। दोनों की मुलाकातें हुईं। अक्तूबर 2024 में रुपिंदर भारत आई थी, जहां वह चरणजीत के परिजनों से भी मिली थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया।
  • एक साल चला प्रेम प्रसंग, चरणजीत के लालच ने बिगाड़े रिश्ते: पुलिस सूत्रों की माने तो रुपिंदर खूब पैसे वाली थी। चरणजीत ने उससे काम के सिलसिले में 35 लाख रुपए ले लिए थे, जिससे पंजाब में रुपिंदर के नाम से कारोबार खड़ा करने की बात कही थी। दोनों के बीच एक साल तक प्रेम प्रसंग चला, लेकिन इसके बाद चरणजीत का इरादा बदल गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर रुपिंदर नाराज हो गई। प्यार भी नहीं मिला और पैसा भी ले लिया। इस पर रुपिंदर ने चरणजीत पर शादी का दबाव बनाया। चेतावनी दी कि यदि शादी नहीं करोगे तो वह रेप के केस में फंसा देगी।
लुधियाना पुलिस की गिरफ्त में NRI रुपिंदर की हत्या करने वाला सुखजीत।

लुधियाना पुलिस की गिरफ्त में NRI रुपिंदर की हत्या करने वाला सुखजीत।

रुपिंदर की धमकी के बाद रची हत्या की साजिश…

  • खुद फर्जीवाड़े के केस में फंसी थी रुपिंदर: पुलिस के मुताबिक, रुपिंदर के खिलाफ लुधियाना के NRI थाने में फर्जीवाड़े के 2 केस दर्ज थे। दोनों मामले उसकी बहन कमल कौर ने ही 2015 और 2016 में NRI थाने में दर्ज करवाए थे। कमल का आरोप था कि उसके पति राजिंदर सिंह की मौत के बाद रुपिंदर ने फर्जी राजिंदर सिंह को खड़ा करके उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इसी मामले की पैरवी रुपिंदर ने कोर्ट में टाइपिस्ट का काम करने वाले सुखजीत को सौंपी थी। इसके लिए रुपिंदर ने सुखजीत और उसके भाई मनवीर सिंह के खातों में 35-40 लाख रुपए भी डलवाए थे।
  • चरणजीत ने सुखजीत को दी हत्या की सुपारी: मुलाकात होने के बाद चरणजीत को रुपिंदर पर दर्ज मामलों की जानकारी थी। खास बात ये है कि रुपिंदर दोनों केसों में भगोड़ा थी, जिस कारण वह अकसर सुखजीत के घर आकर ठहरती थी। यह बात भी चरणजीत जानता था। रुपिंदर की रेप के केस में फंसाने की धमकी पर चरणजीत ने सुखजीत को उसकी हत्या करने के लिए तैयार किया। पुलिस के मुताबिक, उसे लालच दिया कि पहले से ही रुपिंदर के 30-35 लाख रुपए उनके खातों में है, वह 50 लाख और देगा, हत्या कर दो। यह भी लालच दिया कि हत्या के बाद वह उसे ब्रिटेन में सेटल करा देगा, जहां पुलिस के पकड़ने का डर भी नहीं रहेगा। इस ऑफर पर सुखजीत हत्या के लिए राजी हो गया।
  • शादी करने का बहाना बनाकर लुधियाना बुलाया: चरणजीत ने हत्या की पूरी प्लानिंग कर रखी थी। इसी प्लान के तहत उसने रुपिंदर को लुधियाना बुलाया। उससे कहा कि भारत पहुंचो, मैं भी ब्रिटेन से पहुंच रहा हूं, हम शादी करेंगे। यह सुनते ही रुपिंदर खुश हो गई और जुलाई के शुरुआती सप्ताह में भारत आ गई। यहां वह सुखजीत के पास ही रुकी। रुपिंदर की हत्या करने और शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी सुखजीत की थी। सुखजीत ने पहले से ही सारा इंतजाम करके रखा हुआ था।

हत्या की, शव जलाया और फिर ऐसे सबूत मिटाए…

  • 12 जुलाई को बेसबॉल के बैट से पीट कर हत्या की: पुलिस की गिरफ्त में आए सुखजीत ने बताया कि भारत आने के बाद रुपिंदर उसके पास ही रह रही थी। चरणजीत और उसने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया था। घर में वह, रुपिंदर और उसके भाई-भाभी ही थे। 12 जुलाई को भाई-भाभी घर से चले गए। भाई-भाभी के जाते ही उसने बेसबॉल के बैट से पीटकर रुपिंदर की हत्या कर दी। पहला वार पीछे से रुपिंदर के सिर पर किया। पहला ही वार इतना जोरदार था कि रुपिंद्र अचेत हो गई और विरोध तक नहीं कर सकी। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए।
  • दो दिन तक शव को कोयले पर रख जलाया: हत्या के बाद सुखजीत ने शव को ठिकाने लगाने का भी पूरा प्लान बनाया हुआ था। रुपिंदर के शव को वह अकेले बाहर नहीं ले जा सकता था। क्योंकि उसे डर था कि आसपास के लोग देख लेंगे। खुद के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वह कैद हो सकता था। ऐसे में उसने सबसे पहले शव को घर में ही कोयले पर जलाया। यह कोयला वह पहले ही ले आया था। 2 दिन तक उसने शव को ऐसे ही धीरे-धीरे कर कोयलों पर जलाया।
  • चमड़ी जली, कंकाल को नाले में फेंका: 2 दिन तक शव जलता रहा। जब सारी चमड़ी जल गई और हड्डियां रह गईं तो पांच घंटे से ज्यादा समय लगाकर हड्डियों को इकट्ठा किया और फिर हड्डियों को बोरी में भरकर घुंगराना के नाले में फेंक दिया। यहां से आने के बाद उसने पूरे घर की सफाई की। शव को जलाने से इकट्ठी हुई राख को बाहर फेंक कर आया। हैरत की बात ये है कि जिस वक्त उसने शव को जलाया, उस दौरान वह कमरे में ही मौजूद रहा।
  • कमरे को रेनोवेट कराया, सीसीटीवी हटाए: पुलिस के मुताबिक, घुंगराना के नाले में शव को फेंकने के बाद सुखजीत ने इसकी जानकारी चरणजीत को दी। दोनों ने सबूत मिटाने पर चर्चा की। इसके बाद सुखजीत ने तुरंत मजदूर बुलाकर उस कमरे का रेनोवेट करा दिया, जिसमें उसने शव को जलाया था। साथ ही मकान में लगे सीसीटीवी भी उतार कर जला दिए, ताकि उनसे कोई सबूत ना मिल सके। इसके बाद वह बाजार गया और नए सीसीटीवी कैमरे लाकर लगवा दिए। उसका आईफोन भी तोड़कर नाले में फेंक दिया था।
घटना की जानकारी देते DCP रुपिंदर।

घटना की जानकारी देते DCP रुपिंदर।

ऐसे पुलिस के जाल में फंसा आरोपी सुखजीत…

  • पहले बहन ने और फिर आरोपी ने दर्ज कराई रिपोर्ट : रुपिंदर जब भारत आई थी तो विदेश में रहने वाली अपनी बहन कमल कौर को बता कर आई थी कि वह चरणजीत से शादी करने जा रही है। 12 जुलाई के बाद रुपिंदर से कोई संपर्क नहीं हुआ तो उसने चरणजीत से संपर्क साधा। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने भारत में अपने सूत्रों से संपर्क किया। लेकिन बहन का पता नहीं चला। इसके बाद उसने 28 जुलाई को थाना डेहलों में बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने छानबीन की तो सुखजीत ने फंसने के डर से 18 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी कि रुपिंदर उसके घर से कनाडा जाने के लिए निकली थी। एयरपोर्ट तक उससे संपर्क रहा, फिर लापता हो गई।
  • एक ही कमरे का रेनोवेशन, सीसीटीवी बदलवाने पर फंसा: बहन कमल कौर को जब रुपिंदर का कुछ अता-पता नहीं चला तो उसने भारत की एंबेसी में उसे तलाशने के लिए दबाव बनाया। भारतीय दूतावास ने जब थाना डेहलों में संपर्क किया तो पुलिस ने रिकॉर्ड चेक करके सुखजीत से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मुताबिक पूछताछ शुरू की। सुखजीत पुलिस के कई सवालों में घिरता नजर आया। भाई-भाभी से पूछताछ की तो मकान के एक ही कमरे में रेनोवेट और सीसीटीवी बदलवाने से शक गहरा गया।
  • पुलिस ने हिरासत में लिया तो गुनाह कबूल किया: पुलिस ने शक के आधार पर सुखजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। सुखजीत ने बताया कि वारदात से करीब 10 दिन पहले ही चरणजीत के साथ मिलकर मर्डर की प्लानिंग की थी। उसने घर पर कोयला और डीजल स्टॉक किया हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रुपिंदर के शव को बरामद कर लिया। उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
आरोपी सुखजीत द्वारा बनवाया गया रुपिंदर कौर का आधार कार्ड।

आरोपी सुखजीत द्वारा बनवाया गया रुपिंदर कौर का आधार कार्ड।

अब यहां जानिए पुलिस मामले में आगे क्या कर रही…

सुखजीत अरेस्ट, भाई नामजद, चरणजीत का लुकआउट नोटिस जारी SHO सुखजिंदर ने बताया कि आरोपी सुखजीत को अभी इस केस में अरेस्ट किया गया है। वह दो दिन की रिमांड पर है। इसके अलावा ब्रिटेन में रहने वाले रुपिंदर के मंगेतर चरणजीत को भी इस केस में नामजद किया हुआ है। सुखजीत के भाई मनवीर सिंह उर्फ मनी पहलवान को भी नामजद किया है, जो अभी फरार है। चरणजीत सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। उसे घोषित अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसकी भारत में संपत्ति जब्त करने की भी तैयारी की जा रही है।

3 मार्च को बने रुपिंदर के आधार कार्ड की भी जांच शुरू आरोपी सुखजीत ने NRI रुपिंदर का आधार कार्ड 3 मार्च 2025 को बनवायाथा। इसमें महिला का पता “रुपिंदर कौर पंधेर, सी/ओ हरभजन सिंह ग्रेवाल, हाउस नंबर 4465, शिमलापुरी दर्ज है। मृतका की बहन कमलजीत कौर के अनुसार आधार कार्ड में दर्ज एड्रेस फर्जी है। उनका कहना है कि रुपिंदर के सभी दस्तावेज और लेन-देन उसके अमेरिकी पासपोर्ट पर आधारित है, इसमें रुपिंदर का पता सिएटल, अमेरिका दर्ज है। पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है।

खातों में रुपए के लेनदेन की भी जांच की जा रही ACP हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस रुपिंदर के खातों से आरोपी सुखजीत और उसके भाई मनवीर सिंह के खातों में ट्रांसफर हुए पैसों की भी जांच कर रही है। ये पैसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत सही थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।

——————————

इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

लुधियाना में कोयले से जलाया था NRI लेडी का शव:2 शादी की, तीसरे प्यार की तलाश में अमेरिका से आई; मंगेतर ने दी सुपारी

पंजाब के लुधियाना में 2 महीने पहले NRI महिला रुपिंदर कौर की हत्या में खुलासा हुआ है। हत्यारे ने महिला का फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें लुधियाना का एड्रेस है। पुलिस अब आधार कार्ड बनवाने के कारणों की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Tags: caseKaurLadyLudhianamurderNewsNRIOldNRIpunjabludhiana71YearOldNRIRupinderKaurMurderStoryupdate71RupinderYearआईउमरककहनघरजलयटइपसटतसरनपनपयरपरममरडरमहललकरलधयनशवसपर
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world

June 22, 2026
Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister

Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister

June 22, 2026
Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need

Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need

June 22, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Psychology of walking on same path: Psychology says people who take the same route every day aren’t boring, they may be reducing mental overload in a stressful world
  • Will There Be LPG Crisis After Blast Near Doha Gas Facility Here’s What Qatar Energy Minister
  • Power demand: UP overtakes Maha, meets record 32,348 MW need
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.