
Punjab Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदान की तिथि नजदीक आते ही पंजाब में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने अपने प्रत्याशियों के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सूबे की तेरह संसदीय सीटों में से एक श्री आनंदपुर साहिब में इस बार मुकाबला कांटे का है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला एमएसपी की गारंटी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
साथ ही राष्ट्रीय स्तर की कांग्रेस की तरफ से दी गईं गारंटियां पंजाब में पूरी करने का भी भरोसा दे रहे हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के मलविंदर सिंह कंग ‘जेल का जवाब वोट से’ के नारे व विकास कार्यों के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी और राम मंदिर के सहारे हैं। उनका फोकस शहरी वोटर की तरफ ज्यादा लगता है।
इसी वजह से पार्टी प्रत्याशी के साथ नरेंद्र मोदी के खरड़, मोहाली एवं कुराली में बड़े-बड़े बैनर लगे हुए हैं। इनमें किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से कराए गए कार्यों और राम मंदिर का भी जिक्र है। वहीं शिअद प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदूमाजरा पार्टी के नारों को ही आगे बढ़ा रहे हैं।
क्षेत्रीय पार्टी होने के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। मुकाबला चाहे कांटे का हो लेकिन असल में ये मुकाबला नए बनाम दिग्गज प्रत्याशियों के बीच है। आप के कंग और भाजपा के सुभाष पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि सिंगला और चंदूमाजरा मंत्री रह चुके हैं और बड़े नेता हैं। राजिंद्र शर्मा और मनीष शिवशंकर की रिपोर्ट।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











