
हरियाणा के साथ जल विवाद के मुद्दे पर सोमवार को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पानी पर एक बार फिर अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया। कहा कि मैं किसी के सामने नहीं झुकूंगा। पंजाब के पानी की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा। एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी को नहीं दूंगा। इधर, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, यदि पंजाब सरकार ने ओछी राजनीति नहीं छोड़ी तो जनता बेदखल कर देगी।




























