पंजाब भी मौसम की मार झेल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस कठिन आपदा को एकजुट होकर जनता के लिए राहत और पुनर्वास में जुट चुकी है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री खुद जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं, जबकि पूरी कैबिनेट और प्रशासनिक अमला चौबीसों घंटे मोर्चा संभाले हुए है।
ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦੇ ਕੇ ਜੋ ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਉਹ ਮੈਂ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਰਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਮਦਦ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਹੈਲੀਕਾਪਟਰ ਰਾਹੀਂ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਰਾਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਦੁੱਖ-ਸੁੱਖ ਵਿੱਚ ਹਮੇਸ਼ਾ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਹਾਂ।
—–
लोगों ने… pic.twitter.com/Pf9MMm8l8b
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 27, 2025
बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री मान ने गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर न सिर्फ पीड़ितों से मुलाकात की, बल्कि हर परिवार को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें हर हाल में राहत पहुंचाएगी। उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मान सरकार ने बाढ़ राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह 24×7 जमीनी स्तर पर निगरानी बनाए रखे और हर प्रभावित गांव में राहत पहुंचे।
ਅੱਜ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅਤੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਗਰਾਊਂਡ ਜ਼ੀਰੋ ‘ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੌਸਲਾ ਹਿੰਮਤ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।
ਕੁਦਰਤੀ ਮਾਰ ਕਿਸੇ ਦੇ ਹੱਥ-ਵੱਸ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ, ਪਰ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਬੇਵਸ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਾਡੇ ਲਈ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਜਾਨ… pic.twitter.com/ElcRP3KCoB
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 27, 2025
यह भी पढ़ें – Railways: जम्मू की बारिश-बाढ़ ने लगाया ट्रेनों पर ब्रेक; 58 गाड़ियां हुई रद्द…18 के बदले गए रूट, देखें लिस्ट
जल संसाधन और खाद्य-आपूर्ति मंत्री भी फील्ड में
जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री बांटी और स्थानीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सरकार का हर मंत्री, हर जिला प्रशासन, हर आपदा राहत इकाई, चाहे वह सेना हो, बीएसएफ, एनडीआरएफ या एसडीआरएफ सभी का एक ही लक्ष्य हैं। रणजीत सागर डैम से छोड़े गए 1,10,000 क्यूसेक पानी के कारण रावी नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे कई गांव में पानी पहुंच चुका हैं।
किसानों और प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों और प्रभावित परिवारों को विशेष गिरदावरी के बाद पूरा मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदियों-नालों के किनारों से दूर रहें।


























