{“_id”:”68fd9faecf40c84ada0ceac8″,”slug”:”video-punjab-cm-flying-squad-reviews-repair-work-on-link-roads-in-faridkot-2025-10-26″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पंजाब में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने फरीदकोट की लिंक सड़कों पर मरम्मत कार्यों का लिया जायजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी लिंक सड़क मरम्मत योजना के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गठित सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने फरीदकोट जिले की लिंक सड़कों पर चल रहे मरम्मत कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। स्क्वायड ने कार्यों की गुणवत्ता की सघन जांच की, जिसमें सड़कों के निर्माण सामग्री, मजदूरी और समग्र रखरखाव की स्थिति शामिल रही।
यह कदम राज्य भर में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जहां कुल 19,000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों पर 3,425 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।



























