Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:31 AM IST
चंडीगढ़ में आज पंजाब के 417 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। चंडीगढ़ म्युनिसिपल भवन में यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से मंगलवार को म्युनिसिपल भवन में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सुबह 11.30 बजे इस संबंध में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 417 युवाओं को ये नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। विभाग की तरफ से हाल ही में अलग-अलग विभागों में इन युवाओं की नियुक्ति की गई है।
चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बीते दिन सोमवार को सीएम मान ने फिल्लौर में पुलिस विभाग में 443 युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए घोषणा की थी। उन्होंने कहा कहा था कि हमारी सरकार पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
पंजाब पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुल 1746 कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इसमें पुलिस विभाग ने पंजाब में जिला पुलिस कैडर के लिए 970 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के लिए 776 पदों पर भर्ती की जाएगी।



























