
पत्रकारों से बात करते सुनील जाखड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब आज नेतृत्वहीन के गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं, जो राज्य की भलाई के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।
जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट और हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। पंजाब की जेलें अपराधियों के लिए सुरक्षित स्थल बन गए हैं। मान सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
पंजाब भाजपा प्रधान ने कहा कि कुछ किसान संगठन खुद को कानून के ऊपर समझने लगे हैं। ऐसे लोगों के कारण आज किसानों और व्यापारियों के बीच का संबंध टूट गया है। गांवों में लोग मादक पदार्थों को दूर रखने के लिए ठीकरी पहरे लगाने को मजबूर हैं। यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बरनाला में किसानों और व्यापारियों के बीच जो हालात पैदा कर दिए गए हैं, वह चिंता का विषय हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया।
केजरीवाल का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आया
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में जनता से कांग्रेस को वोट न डालने की अपील करेंगे और दिल्ली में उसी के लिए वोट मांगेंगे। इससे केजरीवाल का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ रहा है।










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











