
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना के लिए बुधवार बाद दोपहर होशियारपुर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। 21 दिसंबर को ईडी ने दिल्ली में शराब घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए केजरीवाल को पेश होने का सम्मन भेजा था, लेकिन वह एक दिन पहले ही दिल्ली छोड़कर पंजाब पहुंच गए। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


























