
BSF shot down Pakistani drone
– फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फिरोजपुर के सीमांत गांव टिंडी वाला में सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रोन को गोली मारकर गिराया है। यह ड्रोन संदिग्ध पैकेट फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था। ड्रोन से क्या फेंका गया, इसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ सर्च अभियान चला रही है।
इससे पहले, फिरोजपुर के सीमांत गांव जल्लोके स्थित बीएसएफ की बीओपी के नजदीक एक ड्रोन भारतीय सीमा में संदिग्ध पैकेट फेंककर पाकिस्तान लौट रहा था। सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दी, परंतु ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान में प्रवेश कर गया।
सोमवार सुबह पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने गांव में सर्च अभियान चलाया है। अभी तक बीएसएफ को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक दिवाली की रात साढ़े दस बजे पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया।
ड्रोन जब संदिग्ध पैकेट फेंक कर पाकिस्तान लौट रहा था तब बीएसएफ जवानों की नजर उस पर पड़ी। जवानों ने ड्रोन पर लगभग सात गोलियां दागीं और दो ईलू बम भी दागे। लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान की तरफ लौट गया।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











