पंजाब के फिरोजपुर में सैलून मालिक ने दो मासूम बेटियों और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। यह दिल दहला देने वाली घटना फिरोजपुर के हरमन नगर में हुई है। सैलून मालिक ने पहले 10 साल व 6 साल की बेटियों और पत्नी की गोली मारी। उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सैलून मालिक अमनदीप सिंह ने पूरे परिवार को खत्म क्यों किया। इस घटना के पीछे बहुत सारे सवाल हैं, जिनका पता लगाने में पुलिस विभाग जुट गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

2 of 5
सैलून मालिक अमनदीप सिंह और बेटियां। (फाइल)
– फोटो : संवाद
एसएसपी ने बताया कि वीरवार सुबह हरमन नगर निवासी अमनदीप सिंह अपनी दो छोटी बेटियों (मनवीर कौर व प्रनीत कौर) और पत्नी जसवीर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

3 of 5
पत्नी के साथ अमनदीप सिंह (फाइल)
– फोटो : संवाद
एसएसपी ने बताया कि अमनदीप के घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसी कर्मजीत सिंह ने देखा कि अमनदीप के बच्चे सुबह खेलने के लिए घर से बाहर नहीं निकले हैं। अमनदीप सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया तो पड़ोसी कर्मजीत को शक हुआ। उसने सबसे पहले अमनदीप के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अन्य पड़ोसियों को बुलाया और किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर देखा कि दोनों मासूम बेटियों के साथ परिवार के चारों लोगों की लाशें पड़ी हैं। अमनदीप के हाथ में पिस्तौल थी।

4 of 5
अमनदीप सिंह का पूरा परिवार (फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद
एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर देखा जा रहा है कि क्या यह अमनदीप ने खुद सभी को गोली मारी है या फिर किसी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्येक एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।

5 of 5
अमनदीप सिंह और पत्नी की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद
उधर, पड़ोसी काबल सिंह ने बताया कि ये रात की घटना है। लेकिन सुबह जब पता चला जब परिवार का कोई भी सदस्य सुबह साढ़े 10 बजे तक बाहर नहीं निकाला। जबकि अमनदीप मिलनसार व्यक्ति था। ऐसा कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चला है।

























