- Hindi News
- National
- Pune Rave Party Raid; NCP SP Eknath Khadse Son In Law | Pranjal Khewalkar
पुणेकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

पुणे पुलिस ने रविवार रात को एक रेव पार्टी पर छापेमारी में NCP (SP) नेता एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर को गिरफ्तार किया है। अपार्टमेंट से गांजा, शराब और हुक्का जब्त किया गया। कुल 7 लोगों की गिरफ्तार हुई है, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।
दामाद की गिरफ्तारी पर खडसे ने कहा- पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रांजल, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी NCP (SP) की महिला यूनिट की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
रेव पार्टी छापेमारी की फोटोज

क्राइम ब्रांच की टीम ने अपार्टमेंट से गांजा, शराब, हुक्का जैसी नशीली चीजें जब्त कीं।

रेव पार्टी मामले में एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर (सफेद टीशर्ट) समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुणे पुलिस को रेव पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

रेव पार्टी मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर दिया गया है।
प्रांजल खेवलकर समेत सभी 7 आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि खराड़ी इलाके में एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा।
पार्टी में मौजूद सभी लोग नशे का सेवन कर रहे थे। ड्रग्स, शराब समेत कई नशीली चीजें जब्त की गई है। सभी 7 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।






















