{“_id”:”69066920d79aeae5280e93ca”,”slug”:”protests-erupt-against-the-decision-to-dissolve-the-senate-chandigarh-news-c-16-pkl1079-860065-2025-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सीनेट भंग करने के फैसले के खिलाफ रोष प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पीयू की सीनेट को भंग करने के फैसले के विरोध में कैंपस में रोष की लहर फैल गई है। विभिन्न छात्र संगठनों और जत्थेबंदियों ने इस कदम को अलोकतांत्रिक बताते हुए शनिवार को कड़ा विरोध जताया है। संघर्ष की शुरुआत स्टूडेंट सेंटर में आयोजित रोष प्रदर्शन से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। जब तक सीनेट को बहाल नहीं किया जाता।


























