
चंडीगढ़ में छाए बादल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ मौसम केंद्र की भविष्यवाणी लगातार गलत साबित हो रही है। पूरे दिन तेज धूप रही। तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बारिश की उम्मीद कम है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। मानसून के सीजन में एक जून से लेकर वीरवार शाम 5:30 बजे के बीच 283.5 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 44 फीसदी कम है।
शुक्रवार को भी शहर में धूप निकल सकती है और शाम के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, दो दिन बाद बारिश हो सकती है लेकिन इसकी तीव्रता कम ही रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।




























