{“_id”:”688e5df7315744fcf70ce924″,”slug”:”potholes-at-pgi-crossing-filled-patch-work-begins-chandigarh-news-c-16-pkl1091-780316-2025-08-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पीजीआई चौराहे के गड्ढे भरे गए, पेच वर्क शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पीजीआई चौराहे के पास खराब सड़क के गड्ढों को भरने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी भी यह सड़क काफी ज्यादा खराब है। पिछले दिनों अमर उजाला की टीम की ओर से मध्य मार्ग की इस सड़क का दौरा किया था। उस दौरान पाया गया था कि सबसे ज्यादा खराब सड़क पीजीआई चौराहे के पास की है। यह सड़क तो अब मानसून के बाद बनेगी, हालांकि लोगों को फौरी राहत देने के लिए फिलहाल इस सड़क पर पैचवर्क किया जा रहा है। जिससे कि दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में न गिरें और घायल होने बचें।



























