भुवनेश्वर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में जनसभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में 68 हजार करोड़ रुपए की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने जनता से कहा कि आपका ये बेटा दिल्ली में बैठा है, इसलिए राज्य के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
PM मोदी ने इस दौरान लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि आडवाणी जी का मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहा।
ओडिशा के PM ने पुरी-सोनेपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही झारसुगुड़ा प्रधान डाकघर हेरिटेज बिल्डिंग को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रोग्राम में CM नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में जनसभा को संबोधित किया।
PM की भाषण की 4 अहम बातें…
- देश का नया बजट दो दिन पहले आया है। यह बजट उस नीति को और मजबूत करता है, जिस पर चलकर पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस बजट का मकसद गरीबों को सशक्त बनाना है। चाहे हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछुआरे हों। यह बजट सबके विकास की गारंटी देता है।
- साल 2014 से पहले कांग्रेस के नेता जब ओडिशा आते थे तो वे कालाहांडी जाते थे और आदिवासी बस्ती में जाकर तस्वीरें खिंचवाते थे। टीवी-अखबारों में ये तस्वीरें छपती थीं और पूरी दुनिया में ओडिशा की गरीबी छाई रहती थी। ओडिशा को कुछ राजनीतिक दलों ने विकास से वंचित रखने का पाप किया है।
- ओडिशा आज पेट्रोलियम और पेट्रो केमिकल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। पिछले 10 साल में पहले की तुलना में रेलवे के विकास के लिए ओडिशा को 12 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। राज्य को सस्ती बिजली मिले, इसके लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है।
- बीते 10 साल में केंद्र सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं, उनका ओडिशा को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है। खनन के क्षेत्र में जो नए सुधार किए हैं, ओडिशा उसका बहुत बड़ा लाभार्थी रहा है। खनन नीति में बदलाव के बाद ओडिशा की आय में 10 गुना बढ़ी है।
PM मोदी असम में 11,600 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे
PM मोदी शनिवार की शाम असम के लिए रवाना होंगे। अपनी 2 दिवसीय इस यात्रा के दौरान वो राज्य में 11,600 करोड़ रुपए की प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात भाजपा की राज्य कोर कमेटी से मिलेंगे और पार्टी मामलों पर चर्चा करेंगे।
रविवार को PM मोदी खानापारा में वेटरनरी कॉलेज खेल के मैदान में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो कामाख्या मंदिर कॉरिडोर (498 करोड़ रुपए) और गुवाहाटी में नए एयरपोर्ट के टर्मिनल से 6 लेन की सड़क (358 करोड़ रुपए) की परियोजनाओं का इनॉग्रेशन करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें …
दिल्ली में कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस हुई, PM बोले- 21वीं सदी की चुनौतियों से 20वीं सदी के दृष्टिकोण से नहीं लड़ा जा सकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार (3 जनवरी) को कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (CASGC) 2024 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें …












![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












