- Hindi News
- National
- PM Narendra Modi Cabinet Important Decisions; DA | Fortified Rice Scheme
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4406 करोड़ रुपए के निवेश से 2280 KM सड़क निर्माण को मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMJKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दी है।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है चावल की आपूर्ति से एनीमिया और माइक्रो न्यूट्रिएंट डिफिशिएंसी की कमी में अंतर आएगा। इसमें 17,082 करोड़ रुपए खर्च होंगें, जिसे पूरी तरह से केंद्र सरकार उठाएगी।
वैष्णव ने कहा- गुजरात के लोथल में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना है।




















