प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने वडोदरा में रोड शो के जरिए की। यहां भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Trending Videos
#WATCH | Gujarat: Family members of Indian Army officer Colonel Sofiya Qureshi, shower flower petals as Prime Minister Narendra Modi holds a roadshow in Vadodara, Gujarat
During his 2-day visit to Gujarat, PM Modi will inaugurate and lay the foundation stones for various… pic.twitter.com/s1aYwPdgWO
कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था।’ अपनी बहन सोफिया कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा, ‘हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सोफिया को ये मौका दिया। औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ले, उससे बेहतर कोई पल नहीं है। दुश्मनों को बता दिया कि हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं है।’