{“_id”:”68523671340cf3b9af0d89c9″,”slug”:”pm-modi-donald-trump-talk-narendra-modi-spoke-to-us-president-after-g7-summit-in-canada-know-all-about-it-2025-06-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PM Modi-Donald Trump Talk: पीएम मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से बात, आतंकवाद से जंग और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई बात”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी (फाइल फोटो)
– फोटो : पीटीआई
कनाडा में आयोजित जी7 शिखर सम्मलेन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका लौटे डोनाल्ड ट्रंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की है। दोनों के बीव करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई है। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात हुई। बातचीत ऐसे वक्त हुई है, जब पीएम मोदी आज जी7 में हिस्सा लेने के बाद कनाडा से क्रोएशिया रवाना हुए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी अमेरिका लौटना पड़ा, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर संवेदना जताई थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन भी जताया था। उसके बाद यह पहली बार था, जब वे बात कर रहे थे। इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की।’




























