09:09 PM, 07-Jul-2025
बोलीविया के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की बैठक
ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रियो डी जेनेरियो में बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस अल्बर्टो आर्से कैटाकोरा के साथ बैठक की।
#WATCH | Brazil: Prime Minister Narendra Modi holds a meeting with President of Bolivia, Luis Alberto Arce Catacora, in Rio de Janeiro, on the sidelines of the 17th BRICS Summit.
(Video Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/zE3lEBRoWI
— ANI (@ANI) July 7, 2025
09:07 PM, 07-Jul-2025
- पीएम कमला को अयोध्या राम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति
प्रधानमंत्री मोदी ने कमला पर्साद-बिसेसर को अयोध्या राम मंदिर की चांदी से बनी सुंदर और बारीक कारीगरी वाली प्रतिकृति भेंट की।
राम मंदिर की प्रतिकृति- यह भक्ति, धर्म और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
चांदी से निर्मित- यह उत्तर प्रदेश के कारीगरों की तरफ से बनाई गई है। यह भारत की मंदिर कला, भक्ति परंपरा और अयोध्या की धार्मिक महत्ता को दुनिया तक पहुंचाता है।
09:05 PM, 07-Jul-2025
- त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला को सरयू जल से भरा कलश
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिडाड और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर को अयोध्या की पवित्र सरयू नदी का जल भरे हुए कलश उपहार में दिया।
यह शुद्धता, पवित्रता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। सरयू जल- यह अयोध्या से जुड़ा है, जो भगवान राम का जन्मस्थान माना जाता है। यह उपहार भारतीय धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
09:05 PM, 07-Jul-2025
- अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विलारूएल को मधुबनी चित्रकला
प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विक्टोरिया विलारूएल को पारंपरिक मधुबनी चित्रकला में बना सूर्य का चित्र भेंट किया।
मधुबनी चित्रकला- बिहार के मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध लोककला है, जिसमें फूल-पत्तियों और गहरे रंगों से चित्र बनाए जाते हैं। इसमें सूर्य का चित्र बना है, जो ऊर्जा, जीवन और प्रकाश का प्रतीक है। यह उपहार भारत की प्राचीन कला परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।
08:56 PM, 07-Jul-2025
पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं के दिए खास तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग देशों के नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक उपहार दिए है। इन उपहारों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत की संस्कृति और कलाओं को प्रस्तुत किया, बल्कि विश्व के नेताओं से भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी स्थापित किया।
- अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर को चांदी का शेर
प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली को चांदी से बना शेर उपहार में दिया, जो फुचसाइट पत्थर पर बनाया गया है। यह खास उपहार राजस्थान के कारीगरों ने बनाया है।
तोहफे की खासियत – चांदी का शेर- यह साहस, नेतृत्व और ताकत का प्रतीक है। फुचसाइट पत्थर- इसे हीलिंग स्टोन यानी चिकित्सकीय पत्थर कहा जाता है। यह आत्मिक शक्ति और मानसिक शांति से जुड़ा है। तोहफे का महत्व- यह उपहार भारत की कला, संस्कृति और खनिज संपदा को दर्शाता है।
07:34 PM, 07-Jul-2025
ब्रिक्स को भारत ने दी नई परिभाषा, मोदी बोले- अब बात केवल विकास की नहीं, टिकाऊ भविष्य की भी होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स समूह को नए मायनों में परिभाषित करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि अब BRICS का अर्थ होगा- बिल्डिंग रेजिलेंस ऐंड इनोवेशन फॉर कॉपरेटिव ऐंड सस्टेनबिलिटी, यानी मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास। ब्राजील में आयोजित इस सम्मेलन में मोदी ने विकासशील देशों के लिए मिलकर काम करने और आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की प्राथमिकता है नवाचार और टिकाऊ भविष्य।
03:34 PM, 07-Jul-2025
कैंसर के खिलाफ साझा जंग: टाटा मेमोरियल अस्पताल ने बिम्सटेक देशों के लिए शुरू किया विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
टाटा मेमोरियल अस्पताल ने बिम्सटेक देशों के लिए एक खास कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना और कैंसर उपचार में दक्षता को मजबूत करना है। शुरुआत में बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और नेपाल के कुल 21 प्रतिभागियों को रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और रेडियोलॉजी के तीन मॉड्यूल में चार सप्ताह का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव सीएसआर राम ने कहा कि इससे बिम्सटेक देशों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और भविष्य में अनुसंधान नेटवर्क भी बनेगा। टीएमसी निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता ने बताया कि मुंबई स्थित केंद्रों में अत्याधुनिक तकनीकों पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है, आगे इसे देशभर के अन्य टीएमसी इकाइयों में भी विस्तार दिया जाएगा। यह कार्यक्रम बिम्सटेक देशों में स्वास्थ्य सहयोग को नई दिशा देगा।
08:05 AM, 07-Jul-2025
ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का ब्राजील दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद अब ब्रासीलिया जाएंगे, जहां उन्हें राजकीय अतिथि का सम्मान दिया जाएगा। ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने कहा कि यह 57 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ब्राजील का पहला राजकीय दौरा है। भाटिया ने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिनमें अक्षय ऊर्जा, आतंकवाद से निपटना, कृषि में अनुसंधान सहयोग साथ ही गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान के समझौते शामिल हैं।
#WATCH | Rio de Janeiro | On PM Modi’s visit, India’s Ambassador to Brazil Dinesh Bhatia says, “Prime Minister arrives in Brasília and he’ll be treated as a state guest. It’s after 57 years that the Prime Minister of India is paying a state visit to Brazil… We are hoping to… pic.twitter.com/IKCg1laul5
— ANI (@ANI) July 7, 2025
07:35 AM, 07-Jul-2025
तेजी से बदलती दुनिया में ब्रिक्स सम्मेलन की अहमियत
ब्रिक्स समिट को लेकर भारत के आर्थिक संबंधों के सचिव दम्मू रवि ने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कहा कि ‘तेजी से बदलती दुनिया में ब्रिक्स सम्मेलन की काफी अहमियत है। भारत, ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य देश है और अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत करेगा। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स सम्मेलन में दोहराया कि 20वीं सदी के वैश्विक संगठनों में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है।
07:05 AM, 07-Jul-2025
वियतनामी समकक्ष के साथ पीएम मोदी की बातचीत
ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि बैठक के दौरान अच्छी बातचीत हुई।
Had a good conversation with PM Phạm Minh Chinh of Vietnam on the sidelines of the BRICS Summit in Brazil. pic.twitter.com/HQOgFjSJa8
— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2025















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)















