12:09 PM, 30-May-2025

पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : सोशल मीडिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमलोग चार करोड़ नए मकान, तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाने के मिशन, मुफ्त इलाज और हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। हम चाहते हैं कोई भी गरीब परिवार सरकार की योजनाओं से वंचित न रह पाए। मुझे खुशी है कि बिहार सरकार भी लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। हमारा लक्ष्य दलित, गरीब, पिछड़े और अति पिछड़ों के घर तक सीधे पहुंचना है। जब सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंचती है तो न कोई भेदभाव होता और न भ्रष्टाचार होता है। और, तभी सच्चा सामाजिक न्याय होता है। हमें बाबा साहेब, कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम, और जेपी के सपनों का बिहार बनाना है। हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित बिहार है। जब जब बिहार ने प्रगति की है, भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचा है। मुझे विश्वास है कि हमसब मिलकर विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे। मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सबको बधाई देता हूं। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया।
12:03 PM, 30-May-2025

पीएम के कार्यक्रम में लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा। जिन लोगों के अत्याचार के कारण बिहार के गरीबों को पलायन करना पड़ा। आज वही लोग सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज फैलाने वालों से सावधान रहे की जरूरत है। दशकों तक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के पास शौचालय, पक्का घर तक नहीं था। बैंक खाते नहीं थे। उन्हें बैंकों के दरवाजे पर भी घुसने नहीं दिया जाता था। दलित और गरीब बेघर थे। पीएम ने पूछा कि बिहार के लोगों की यह दुर्दशा, तकलीफ क्या यही कांग्रेस और राजद का सामाजिक न्याय था? इससे ज्यादा अन्याय कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस और राजद वालों ने गरीब, पिछड़े और दलितों की तकलीफों की चिंता तक नहीं की। यह लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे। आज जब गरीब, दलितों और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को छोड़ दिया है ताे इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की याद आ रही है। देश में सामाजिक न्याय का नया सवेरा एनडीए के दौर में दिखा है। हमलोग गरीब, दलित, पिछड़ों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं।
पीएम मोदी ने खुद बताया- “पाकिस्तान के एयरबेस, सैन्य ठिकाने हमने तबाह कर दिए”
11:54 AM, 30-May-2025

मंच पर सीएम नीतीश से बातचीत करते पीएम मोदी।
– फोटो : सोशल मीडिया।
लालू परिवार पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में हर तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बन रहे हैं। हजारों करोड़ की ऐसी परियोजनाएं बिहार में नए अवसर प्रदान कर रही है। इन प्रोजक्ट से रोजगार बढ़ेंगे। बिहार में रेलवे की हालत भी तेजी से बदल रही है। आज बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत बन रही है। रेलवे लाइन को डबल और ट्रिपल किया जा रहा है। कई जगह मल्टी ट्रैकिंग का काम चल रहा है। सासाराम में भी अब सौ से ज्यादा ट्रेनें रुकती है। यानी हम पुरानी समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं और रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। पीएम ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह काम पहले भी हो सकते थे लेकिन जिन्हें आपने विकास की जिम्मेदारी दी, उन्होंने आपसे जमीन लेकर नौकरी देने का काम किया। उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया। गरीबों की जमीनें लिखवा ली। सामाजिक न्याय का उनका यही तरीका था। गरीबों को लूटकर राजशाही का मौज करना ही उनका तरीका था।
11:48 AM, 30-May-2025
पीएम बोले- जल्द माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले बिहार के कैमूर, रोहतास समेत कई इलाकों का क्या हाल था? यह आपलोग खूब जानते हैं। नक्सलवाद ने जनता को परेशान कर दिया था। उनके अत्याचार ने विकास को रोक रखा था। सीएम नीतीश के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आज नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने की कोशिश की। और, उनके खिलाफ अभियान चलाया। 2014 के बाद अब देश में केवल 18 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं। वह दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रुकावट के पहुंचेंगे।
11:44 AM, 30-May-2025
हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया भर के लोगों ने हमारे बीएसएफ का अदम्य साहत और ताकत देखा है। मां भारती की रक्षा हमारे बीएसएफ के जवानों के लिए सबसे ऊपर है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बिहार के इम्तियाज शहीद हो गए थे। मैं उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं। मैं बिहार की धरती से दोहराना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत की जो ताकत दुश्मनों ने देखी है, वह समझ लें कि यह तो हमारे सर्कस का केवल एक ही तीर है। आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचलने का काम करेगा। पीएम ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के हर दुश्मन से है। फिर चाहे वह सीमा पार हो या देश के भीतर हो।
11:40 AM, 30-May-2025
पीएम ने कहा- यह नया भारत है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बिहार की धरती से वादा किया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती पर मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा के पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनलोगों के घर को खंडहर में बदल दिया हैं। जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेना ने कुछ ही देर में उन्हें घुटनों पर ला दिया। उनके कई ठिकाने तबाह कर दिए। पीएम ने कहा कि यह नया भारत है। यह नए भारत की ताकत है।
11:34 AM, 30-May-2025

पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने बिहार को दी विकास योजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने 48 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात बिहारवासियों की दी। इसके बाद भोजपुरी भाषा से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला। यहां करीब 50 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। आपके इस प्यार और स्नेह को मैं सिर आंखों पर रखता हूं। इतनी बड़ी तादात में माताओं और बहनों का आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं माता और बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं।
11:27 AM, 30-May-2025

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : सोशल मीडिया।
सीएम नीतीश ने लोगों से कहा- सब खड़े होकर इनको प्रणाम कीजिए
सीएम ने कहा कि यह खुशी की बात है कि केंद्र ने जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को नमन करता हूं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दूसरे पार्टी के लिए क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। लेकिन, आप तो जानते ही हैं हमने पहले ही जातीय गणना कराने का निर्णय लिया। और, बिहार में इसे प्रमुखता से करवाया। इसलिए आपलोग किसी के बहकावे में मत आइएगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो पीएम मोदी आपको लिए काम कर रहे हैं इसलिए आपलोग सब खड़े होकर इनको (पीएम मोदी) प्रणाम कीजिए। सब लोग एक साथ खड़ा होइए। यह कहते हुए सीएम ने अपना संबोधन खत्म किया।
11:19 AM, 30-May-2025
सीएम ने कहा- मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज पधारे हैं, यह बहुत खुशी की है। मैं पीएम मोदी, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और आम लोगों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। पीएम कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने जा रहे हैं। इन सब की कुल लागत 48500 करोड़ से अधिक है। इन सब योजनाओं से बिहार की जनता को काफी फायदा होगा। इसके मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं एक बार याद दिलाना चाहता हूं कि जब हमलोगों की सरकार 24 नवंबर 2005 में बनी तो कितना काम हुआ। इससे पहले कोई काम हुआ था? हमलोगों ने महिलाओं के कितना काम किया है। महिलाओं के आरक्षण व्यवस्था लागू करवाई। अब वह पढ़ रहीं हैं, नौकरी ले रही है और अपना विकास कर रहे हैं। हमलोग बिहार के विकास के काम कर रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। सड़कें और पुलों का निर्माण करवाया गया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस साल जून महीने तक हर घर नल का जल, हर घर बिजली, हर घर शौचालय समेत कई विकास योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।
11:08 AM, 30-May-2025
लोगों को दोनों हाथ जोड़कर पीएम ने किया नमन
पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचते ही लोगों को दोनों हाथ जोड़कर नमन किया। सीएम नीतीश कुमार के सामने पीएम मोदी को शेरशाह सूरी के शासनकाल में चलाया गया चांदी का सिक्का स्मृतिचिह्न के रूप में भेंट दिया गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर से कई विकास योजनाओं की सौगात देने शाहाबाद की धरती पर आए हैं।

























