• Latest
  • Trending
  • All
PM Modi 5-Nation Visit 2025 Update; Ghana | Trinidad Tobago | PM मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे: पीएम कमला समेत 38 मंत्री और 4 सांसद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

PM Modi 5-Nation Visit 2025 Update; Ghana | Trinidad Tobago | PM मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे: पीएम कमला समेत 38 मंत्री और 4 सांसद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

12 months ago
Ratlam Muharram Procession Tragedy updates Killed Injured After Tazia Touches High-Tension Power Line Madhya Pradesh

Ratlam Muharram Procession Tragedy updates Killed Injured After Tazia Touches High-Tension Power Line Madhya Pradesh

3 hours ago
Alembic Pharma gets USFDA nod for generic influenza treatment drug

Alembic Pharma gets USFDA nod for generic influenza treatment drug

5 hours ago
Ukraine hits Russian chemical plant again, reports say, in heavy overnight drone attack

Ukraine hits Russian chemical plant again, reports say, in heavy overnight drone attack

6 hours ago
Apple hikes MacBook, iPad prices by 20-42%

Apple hikes MacBook, iPad prices by 20-42%

6 hours ago
US Iran War Live Updates: Saudi Aramco Resumes Oil Shipments From Ras Tanura After Nearly Four Months

US Iran War Live Updates: Saudi Aramco Resumes Oil Shipments From Ras Tanura After Nearly Four Months

7 hours ago
Arunachal Pradesh Singam Heap Morning Winners 26 Jun — See Full Results Now

Arunachal Pradesh Singam Heap Morning Winners 26 Jun — See Full Results Now

9 hours ago
Zendaya’s Nod To Spider-Man In Vintage Galliano Zodiac Dress In London | Fashion News

Zendaya’s Nod To Spider-Man In Vintage Galliano Zodiac Dress In London | Fashion News

9 hours ago
King Charles: End of an era: King Charles breaks 180-year tradition, will not live in Buckingham Palace

King Charles: End of an era: King Charles breaks 180-year tradition, will not live in Buckingham Palace

11 hours ago
History-sheeter with ₹50,000 bounty killed in Shamli encounter

History-sheeter with ₹50,000 bounty killed in Shamli encounter

11 hours ago
Regulatory blind spot leaves 3,252 new commercial power connections without safety clearance in UP

Regulatory blind spot leaves 3,252 new commercial power connections without safety clearance in UP

12 hours ago
Gun scare at Hazratganj mobile shop; accused arrested

Gun scare at Hazratganj mobile shop; accused arrested

14 hours ago
African Proverbs on life: African Proverb of the Day: ‘He who wants to plant corn must make peace with the monkeys…’- A Timeless lesson on acceptance, wisdom, and living with life’s realities

Friday, June 26, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    Handeya (Official Video) Surjit Bhullar & Sudesh Kumari | New Punjabi Song 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    मां से होशियारी🙏90’S Old Hindi Songs🥺90s Love Song😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

PM Modi 5-Nation Visit 2025 Update; Ghana | Trinidad Tobago | PM मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे: पीएम कमला समेत 38 मंत्री और 4 सांसद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

by India News Online Team
July 3, 2025
in Hindi News
0
PM Modi 5-Nation Visit 2025 Update; Ghana | Trinidad Tobago | PM मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे: पीएम कमला समेत 38 मंत्री और 4 सांसद रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

पोर्ट ऑफ स्पेन4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
त्रिनिदाद एंड टोबैगो, लैटिन अमेरिका के उत्तर और अमेरिका के दक्षिण में है। मोदी पहली बार यहां जा रहे हैं। - Dainik Bhaskar

त्रिनिदाद एंड टोबैगो, लैटिन अमेरिका के उत्तर और अमेरिका के दक्षिण में है। मोदी पहली बार यहां जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से पांच देशों की यात्रा पर हैं। घाना के बाद वे आज त्रिनिदाद और टोबैगो रवाना हो गए हैं, जहां वे 3 और 4 जुलाई को रुकेंगे। खास बात यह है कि 1999 के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने न्योता दिया था। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री कमला के साथ-साथ राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगालू से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि दोनों ही शीर्ष नेता भारतीय मूल की हैं।

इस ऐतिहासिक यात्रा का मकसद भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है। PM मोदी की यह यात्रा एक और मायने में बेहद खास है।

दरअसल, इस साल त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भारतीय मजदूरों के पहली बार पहुंचने की 180वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस देश की करीब 40% आबादी भारतीय मूल की है, जिनके पूर्वज 19वीं सदी में वहां काम की तलाश में गए थे।

मोदी के त्रिनिदाद एंड टोबैगो दौरे का शेड्यूल

3 जुलाई

  • त्रिनिदाद एंड टोबैगो की संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित करेंगे।
  • भारतीय डायस्पोरा के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • राष्ट्रपति कांगालू पीएम मोदी के लिए स्टेट डिनर का आयोजन करेंगी।

4 जुलाई

  • PM मोदी कई मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
  • रक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, UPI तकनीक, कृषि और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
  • देर शाम मोदी अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे।

मोदी ने 25 साल पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भाषण दिया था प्रधानमंत्री मोदी 25 साल पहले भी त्रिनिदाद एंड टोबैगो गए थे। अगस्त 2000 में, भाजपा के तत्कालीन जनरल सेक्रेटरी के तौर पर मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में विश्व हिंदू सम्मेलन में एक हजार से ज्यादा लोगों के सामने भाषण दिया था।

इस सम्मेलन में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के तत्कालीन प्रधानमंत्री बासदेव पांडे, RSS सरसंघचालक के. सुदर्शन, स्वामी चिदानंद सरस्वती और अशोक सिंघल जैसी बड़ी शख्सियत शामिल हुई थी। यह सम्मेलन 1998 में नैरोबी में अखिल-अफ्रीका हिंदू सम्मेलन और 1995 में दक्षिण अफ्रीका में विश्व हिंदू सम्मेलन के बाद एक सीरीज के तहत आयोजित की गई थी।

इसमें नई दिल्ली, न्यूयॉर्क, कैरिबियन, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका सहित क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी के लर्निंग रिसोर्स सेंटर में, मोदी ने ‘हिंदू धर्म और समकालीन विश्व मुद्दे – विकासशील प्रौद्योगिकी और मानव विश्व’ पर भाषण दिया था।

साल 2000 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो में विश्व हिंदू सम्मेलन (WHC) में भाषण देते नरेंद्र मोदी।

साल 2000 में त्रिनिदाद एंड टोबैगो में विश्व हिंदू सम्मेलन (WHC) में भाषण देते नरेंद्र मोदी।

कोलंबस ने त्रिनिदाद की खोज की, ईसाई धर्म से जुड़ा नाम रखा भारत से त्रिनिदाद की दूरी करीब 13,822 किलोमीटर है। यह कैरिबियाई देश कहलाता है। कैरीबियाई देश का मतलब उन देशों से होता है जो कैरिबियन सागर के आस-पास या उसके द्वीपों पर बसे हुए हैं। कैरीबियाई देशों को सामूहिक रूप से ‘वेस्ट इंडीज’ भी कहा जाता है।

क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1498 में अपने तीसरे समुद्री सफर के दौरान त्रिनिदाद की खोज की थी। कोलंबस ने ही इस द्वीप का नाम त्रिनिदाद रखा, जिसका मतलब ‘त्रिमूर्ति’ होता है। उन्होंने यह नाम ईसाई धर्म के प्रतीक चिन्ह ‘ट्रिनिटी’ पर रखा था।

पहले इस द्वीप पर आदिवासी समुदाय रहते थे। कोलंबस के आने के बाद स्पेन ने 16वीं सदी में इस पर उपनिवेश स्थापित किया। ब्रिटेन ने 1797 में इसे अपने कब्जे में ले लिया और 1889 में टोबैगो को भी त्रिनिदाद के साथ मिला लिया। त्रिनिदाद एंड टोबैगो को साल 1962 में ब्रिटेन से आजादी मिली।

भारत ने सबसे पहले राजनयिक संबंध स्थापित किए भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो की स्वतंत्रता के बाद सबसे पहले राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। दोनों देशों के संबंध 1845 में शुरू हुए थे। इस साल फातेल रज्जाक नाम का जहाज 225 भारतीय मजदूरों को लेकर त्रिनिदाद पहुंचा था।

इनमें ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के थे, जो वहां काम करने गए थे। इन मजदूरों को 5 से 7 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने के लिए ले जाया गया था। इन मजदूरों के साथ हुए ‘एग्रीमेंट’ को बोलचाल की भाषा में ‘गिरमिट’ कहा जाने लगा।

इस तरह एग्रीमेंट पर काम करने वाले मजदूरों को ‘गिरमिटिया’ नाम से लोकप्रिय हो गए। भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के वंशज आज भी त्रिनिदाद एंड टोबैगो में बसे हैं, जो देश की कुल 13 लाख आबादी का लगभग 40% हिस्सा हैं। अभी वहां 5 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग हैं।

त्रिनिदाद की राष्ट्रपति-PM भारत के गिरमिटिया मजदूरों की वंशज साल 1834 में ब्रिटेन ने अफ्रीका में गुलाम प्रथा पर रोक लगा दी थी। ऐसे में यूरोपीय उपनिवेश वाले देशों में गन्ने के खेतों और दूसरे कामों के लिए मजदूरों की कमी होने लगी। इन मजदूरों की कमी पूरी करने के लिए भारत जैसे देशों से मजदूर लाए गए।

भारत से मजदूरों की पहली खेप 1834 में मॉरीशस भेजी गई। इतिहासकारों के मुताबिक, 1834 से 1920 तक करीब 15 लाख भारतीय मजदूरों को गिरमिटिया बनाकर मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम (दक्षिण अमेरिका), गुयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, जमैका जैसे देशों में भेजा गया।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू और प्रधानमंत्री कमला बिसेसर, दोनों इन्हीं गिरमिटिया मजदूरों की वंशज हैं। कमला के परदादा राम लखन मिश्रा बिहार के बक्सर जिले के थे।

टोबैगो पर कब्जा करने के लिए 30 से ज्यादा जंग टोबैगो दक्षिण अमेरिकी तट के बेहद नजदीक है। साल 1498 में कोलंबस ने टोबैगो को देखा तो था, लेकिन काफी छोटा होने की वजह से इस पर कब्जा नहीं किया। लेकिन साल 1600 के बाद स्थिति बदल गई।

इसकी लोकेशन की वजह से 16वीं से 19वीं सदी तक यूरोप के कई देश इस द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश में जुट गए, ताकि यहां से कैरिबियन व्यापारिक रास्तों और आसपास की कॉलोनियों पर नजर रख सकें। सबसे पहले डच ने 1628 में टोबैगो पर कब्जे का दावा किया। फिर ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, डच के अलावा कई यूरोपीय देश भी कब्जा जमाने की कोशिश करने लगे।

17वीं और 18वीं सदी के बीच 30 बार टोबैगो पर कब्जा हुआ। औसतन हर 5-10 साल में टोबैगो का शासक बदल जाता था। युद्धों और संधियों के जरिए यह द्वीप ब्रिटेन, डच और फ्रांस के बीच लगातार इधर-उधर होता रहा। इसलिए टोबैगो को ‘कैरिबियन का फुटबॉल’ कहा जाने लगा।

1814 में पेरिस की संधि के बाद टोबैगो को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के अधीन मान लिया गया। इसके बाद यहां कब्जों का सिलसिला खत्म हुआ। हालांकि इतने कब्जे और लड़ाइयों का टोबैगो की संस्कृति पर बहुत असर पड़ा। वहां फ्रेंच, डच, ब्रिटिश, स्पेनिश जैसी भाषाओं और परंपराओं के मिश्रण का प्रभाव आज भी दिखता है।

इन्फो ग्राफिक्स- अंकित पाठक

…………………………………………..

मोदी के विदेश दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया:दोनों देशों में 4 समझौते हुए; मोदी बोले- भारत-घाना मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को घाना का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों देशों ने 4 अलग-अलग समझौते (MoU) साइन किए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: 5NationGhanaModitobagoTrinidadUpdatevisitएडएयरपरटऑनरऑफऔरकमलकरनगयगरडटबगतरनदददयपएमपहचमतरमदरसवसमतससद
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Ratlam Muharram Procession Tragedy updates Killed Injured After Tazia Touches High-Tension Power Line Madhya Pradesh

Ratlam Muharram Procession Tragedy updates Killed Injured After Tazia Touches High-Tension Power Line Madhya Pradesh

June 26, 2026
Alembic Pharma gets USFDA nod for generic influenza treatment drug

Alembic Pharma gets USFDA nod for generic influenza treatment drug

June 26, 2026
Ukraine hits Russian chemical plant again, reports say, in heavy overnight drone attack

Ukraine hits Russian chemical plant again, reports say, in heavy overnight drone attack

June 26, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Ratlam Muharram Procession Tragedy updates Killed Injured After Tazia Touches High-Tension Power Line Madhya Pradesh
  • Alembic Pharma gets USFDA nod for generic influenza treatment drug
  • Ukraine hits Russian chemical plant again, reports say, in heavy overnight drone attack
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.