11:41 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी समाप्त
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है।
11:28 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: हार्दिक पवेलियन लौटे
मुंबई इंडियंस को 180 रन के स्कोर पर पांचवां झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।
11:09 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: तिलक वर्मा आउट हुए
पंजाब किंग्स को तिलक वर्मा के रूप में बड़ी सफलता मिली है। तिलक भी सूर्यकुमार की तरह अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं। तिलक 29 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
11:03 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: सूर्यकुमार अर्धशतक से चूके
सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी चल रही थी और सूर्यकुमार अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। सूर्यकुमार अर्धशतक लगाने से चूक गए और 26 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।
10:43 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 100 के पार
मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। तिलक और सूर्यकुमार के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे मुंबई ने 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं।
10:26 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका
विजयकुमार विशाक ने जॉनी बेयरस्टो को आउट कर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया है। बेयरस्टो और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। बेयरस्टो 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने सात ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 70 रन बनाए हैं।
10:20 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी निभाई है जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले तक स्कोर 60 रन के पार पहुंचा दिया है। मुंबई ने छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।
09:57 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: रोहित पवेलियन लौटे
मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित सात गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
09:45 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई की पारी शुरू हो गई है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ है, लेकिन ओवरों में कटौती नहीं की गई है।
09:29 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मैच 15 मिनट बाद होगा शुरू
अहमदाबाद में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटा लिए गए हैं। मैच 9:45 बजे शुरू होगा। प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि ओवरों में कटौती नहीं की गई है और मैच पूरे 20 ओवर का खेला जाएगा।


























