08:41 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: पंजाब का स्कोर 100 के पार
गिरते विकेटों के बीच पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। पंजाब के लिए फिलहाल क्रीज पर बार्टलेट और शशांक मौजूद हैं। पंजाब ने 14 ओवर की समाप्ति तक आठ विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। केकेआर ने को अब तक आठ सफलताएं मिली हैं।
08:31 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: नरेन को दूसरी सफलता
सुनील नरेन ने अपने ओवर में पंजाब को दो झटके दिए। नरेन ने पहले शेडगे को आउट किया और फिर मार्को यानसेन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। यानसेन दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।
08:29 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: केकेआर को सातवीं सफलता
सुनील नरेन ने सुयांश शेडगे को आउट कर केकेआर को सातवीं सफलता दिलाई है। शेडगे इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे, लेकिन कुछ प्रभाव नहीं छोड़ सके। शेडगे चार रन बनाकर आउट हुए।
08:22 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: मैक्सवेल पवेलियन लौटे
वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर केकेआर को छठी सफलता दिलाई। मैक्सवेल 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने इस तरब 76 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं।
08:16 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी
पंजाब किंग्स को 74 रन के स्कोर पर पांचवां झटका लगा है और इस तरह 10 ओवर पूरे होने से पहले ही पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। केकेआर के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे एनरिच नॉर्त्जे ने नेहल वढेरा को पेविलियन भेजा। वढेरा नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने 8.4 ओवर में 74 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
08:01 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: पावरप्ले में केकेआर को चार सफलता
हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए पंजाब को चौथा झटका दिया है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए हैं। प्रभसिमरन 15 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हर्षित ने दमदार गेंदबाजी की जिससे पावरप्ले में ही केकेआर ने चार सफलताएं हासिल कर ली। पंजाब ने छह ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 54 रन बना लिए हैं।
07:55 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: पंजाब को तीसरा झटका
वरुण चक्रवर्ती ने जोश इंग्लिस को बोल्ड कर पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया है। इंग्लिस को इस मैच में मार्कस स्टोइनिस की जगह शामिल किया गया था, लेकिन वह दो रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन प्रियांश के आउट होते ही पंजाब ने चार रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए।
07:49 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: श्रेयस खाता खोले बिना आउट
चौथा ओवर करने आए हर्षित ने चार गेंद के अंदर पंजाब को दो झटके दिए हैं। हर्षित ने पहले प्रियांश को आउट किया और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। श्रेयस और प्रियांश दोनों के कैच बाउंड्री पर खड़े रमनदीप सिंह ने पकड़े।
07:46 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: पंजाब को लगा पहला झटका
हर्षित राणा ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब को पहला झटका दिया है। प्रियांश ने प्रभसिमरन के साथ मिलकर पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन हर्षित ने उन्हें आउट किया। प्रियांश 12 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।
07:44 PM, 15-Apr-2025
IPL Live Score PBKS vs KKR: पंजाब की तेज शुरुआत
केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने आक्रामक बल्लेबाजी की है जिससे पंजाब का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 33 रन हो गया है।
























