
Kapurthala Accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के कस्बा फत्तूढींगा के समीप रविवार की शाम करीब छह बजे संगत से भरी बोलेरो पिकअप और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कुछ बच्चों और महिलाओं समेत करीब 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार लोग जिला तरनतारन के गांव नंगली के रहने वाले हैं और श्री आनंदपुर साहिब से माथा टेकने के बाद गांव लौट रहे थे और रास्ते में फत्तूढींगा से मुंडी मोड़ पर वरना कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।






























