12:03 PM, 02-Dec-2025
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
11:54 AM, 02-Dec-2025
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
11:34 AM, 02-Dec-2025
‘ये बिहार में हार का विलाप’
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने SIR पर विपक्ष के विरोध पर कहा, ‘ये SIR पर विरोध प्रदर्शन नहीं है ये बिहार में हार का विलाप दर्शन है। ये कांग्रेस का विलाप है और राजद तथा टीएमसी का विलाप है क्योंकि पहले बिहार को जीता है और अब बंगाल की बारी है तो बंगाल की जो बारी है उससे टीएमसी विचलित हैं। तमिलनाडु में डीएमके अपनी वास्तविकता और लोकप्रियता खो रहा है कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टियों से भी नीचे आ गई है। तो ये हताश लोगों का समूह बन गया है जो बहस नहीं नाटक करना चाहता है।’
11:30 AM, 02-Dec-2025
कांग्रेस सांसद का विवादित बयान
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान ‘विपक्ष सदन को न चलने देने के बहाने ढूंढता है’ पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, ‘अरे तुम नालायक हो तो हम क्या करें, तुमको चलाना नहीं आता तो हम क्या करें? हम मुद्दा भी ना उठाएं?…हम सांसद हैं और लोगों की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है।’
#WATCH दिल्ली: किरेन रिजिजू के बयान ‘विपक्ष सदन को न चलने देने के बहाने ढूंढता है’ पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, “अरे तुम नालायक हो तो हम क्या करें, तुमको चलाना नहीं आता तो हम क्या करें? हम मुद्दा भी ना उठाएं?…हम सांसद हैं और लोगों की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है…” pic.twitter.com/MUEFt45IJh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
11:17 AM, 02-Dec-2025
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
विपक्षी नारेबाजी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
11:03 AM, 02-Dec-2025
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है और विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं।
10:51 AM, 02-Dec-2025
संचार साथी एप को लेकर भड़का विपक्ष
मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के संचार विभाग के निर्देशों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यह एक जासूसी ऐप है। नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है। हर किसी को परिवार, दोस्तों को मैसेज भेजने की प्राइवेसी का अधिकार होना चाहिए। वे इस देश को हर तरह से तानाशाही में बदल रहे हैं। संसद इसलिए काम नहीं कर रही है क्योंकि सरकार किसी भी चीज पर बात करने से मना कर रही है। विपक्ष पर इल्जाम लगाना बहुत आसान है। वे किसी भी चीज पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं। एक स्वस्थ लोकतंत्र चर्चा की मांग करता है।’
#WATCH दिल्ली: मोबाइल हैंडसेट पर संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल करने के DoT के निर्देशों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह एक जासूसी ऐप है…नागरिकों को प्राइवेसी का अधिकार है। हर किसी को परिवार, दोस्तों को मैसेज भेजने की प्राइवेसी का अधिकार होना चाहिए…वे इस देश… pic.twitter.com/o2PIZWVGox
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
10:48 AM, 02-Dec-2025
विपक्षी सांसदों का एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में मकर द्वार पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन संसद परिसर में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता प्रदर्शन में मौजूद दिखे।
#WATCH दिल्ली: शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/EvlT9Hdytj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
#WATCH दिल्ली | लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विंटर सेशन के दूसरे दिन संसद परिसर में SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी… pic.twitter.com/4MLo6Ix6iE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2025
10:06 AM, 02-Dec-2025
‘विपक्ष के नोटिस स्वीकार करें’
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सरकार विपक्ष के नोटिस स्वीकार करे और यह पक्का करे कि सदन ठीक से चले। SIR देश में एक बड़ा मुद्दा है। अगर वे चुनाव सुधारों पर चर्चा कर सकते हैं, तो वे इस बात से पीछे नहीं हट सकते कि संवैधानिक संस्थाएं चुनाव आयोग पर चर्चा नहीं कर सकतीं।’
सरकार के हर स्मार्टफोन पर ‘संचार साथी’ ऐप जरूरी करने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘वे देश को कहां ले जाना चाहते हैं? क्या वे इसे उत्तर कोरिया जैसा बनाना चाहते हैं? यह सीधे तौर पर निजता पर हमला है। लोगों को सरकार के इरादे समझने की जरूरत है। पहले, उन्होंने पेगासस वायरस का इस्तेमाल करके नेताओं को टारगेट किया। अब वे आम लोगों को भी टारगेट करेंगे।’
09:46 AM, 02-Dec-2025
Parliament Winter Session LIVE: लोकसभा में एसआईआर पर हंगामा जारी, भाजपा बोली- ये बिहार हार का विलाप
एसआईआर के खिलाफ विपक्षी गठबंधन मंगलवार को संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेगा।






























