11:38 AM, 02-Jul-2024
अखिलेश यादव ने क्या-क्या कहा?
- 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए जिम्मेदारी का संदेश देता है और यह परिणाम सांप्रदायिक राजनीति का अंत कर सामुदायिक राजनीति की शुरुआत करने वाला है।
- देश किसी व्यक्तिगत आकांक्षा से नहीं, जन आकांक्षा से चलेगा; अब मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी, इस चुनाव का यही पैगाम है।
- उत्तर प्रदेश में पिछले सात साल में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ और हर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ है।
- अयोध्या में विपक्ष की जीत देश के परिपक्व मतदाताओं की लोकतांत्रिक समझ की जीत है।
- ईवीएम पर मुझे आज भी भरोसा नहीं है, मैं (उत्तर प्रदेश में) 80 सीट भी जीत जाऊं तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं होगा।
- हम अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करते, जब कभी ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा तो हम इस योजना को खत्म कर देंगे।
11:33 AM, 02-Jul-2024
अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा… “पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? सच्चाई तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।”
11:19 AM, 02-Jul-2024
भाषण के हटाए गए अंशों पर राहुल
अपने भाषण के हटाए गए अंशों पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है लेकिन हकीकत में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता है। जो मैंने कहा और जो मुझे कहना था मैंने कह दिया, वह सच्चाई है, अब उन्हें जो मिटाना है मिटाएं।”
10:33 AM, 02-Jul-2024
एनडीए की बैठक खत्म
एनडीए संसदीय दल की बैठक खत्म हुई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राजग संसदीय दल की बैठक में घटक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राजग सांसदों से संसदीय नियमों का पालन करने और अपने मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाने को कहा।
10:07 AM, 02-Jul-2024
एनडीए की बैठक जारी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक जारी है।
09:24 AM, 02-Jul-2024
राहुल को मिला राउत का साथ
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “राहुल गांधी ने सभी हिंदू समाज के बारे में कोई भी गलत वक्तव्य नहीं किया।…राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी जी यानी हिंदुत्व नहीं और बीजेपी यानी हिंदू समाज नहीं, हिंदू समाज बहुत बड़ा है जो कि बीजेपी को नहीं समझ आएगी…नफरत फैलाना हिंदुत्व के किसी भी धर्म ग्रंथ में नहीं लिखा है जो बीजेपी इस देश में 10 साल से कर रही है।”
09:23 AM, 02-Jul-2024
राहुल के कल सदन में दिए गए भाषण के कई अंश हटाए गए
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कल सदन में दिए गए भाषण के कई अंश हटा दिए गए हैं। हटाए गए अंशों में हिंदुओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-भाजपा-आरएसएस सहित अन्य पर उनकी टिप्पणियां शामिल हैं।
09:21 AM, 02-Jul-2024
संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे एनडीए नेता
संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए एनडीए नेता गिरिराज सिंह, मिलिंद देवड़ा, कंगना रनौत और जयंत चौधरी पहुंचे।
Delhi | NDA leaders Giriraj Singh, Milind Deora, Kangana Ranaut and Jayant Chaudhary arrive for NDA parliamentary party meeting in Parliament premises pic.twitter.com/eWnafFv0yN
— ANI (@ANI) July 2, 2024
08:20 AM, 02-Jul-2024
धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा
एनडीए की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है। पीएम मोदी दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों को 53 सीटें मिली।
08:19 AM, 02-Jul-2024
संसद सत्र के बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहली बार संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार की बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि भाजपा को 2014 के बाद पहली बार हाल ही में हुए चुनावों में लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। सरकार चलाने के लिए पार्टी अपने सहयोगियों पर निर्भर है।




























