{“_id”:”6860c8e3d6dc49a55b0054a0″,”slug”:”parag-jain-appointed-raw-chief-major-blow-to-khalistani-terror-network-spread-across-canada-and-europe-2025-06-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Parag Jain: पराग के रॉ प्रमुख बनने से टूटेगी खालिस्तान समर्थक आतंकियों की कमर, पंजाब में नशे पर भी किया वार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Parag Jain – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन का खालिस्तान समर्थक तत्वों पर काम उनके सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील ऑपरेशनों में से एक रहा है। खासकर विदेश में फैले खालिस्तान समर्थित नेटवर्क को कमजोर करने में उनकी भूमिका अहम रही है।
Trending Videos
उनके रॉ प्रमुख बनने से विदेश में खासकर कनाडा व यूरोपीय देशों में नेटवर्क बना चुके खालिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क की कमर टूटेगी। पराग जैन को रॉ की ओर से कनाडा में एक लंबी अवधि के लिए तैनात किया गया था।
वहां उन्होंने खालिस्तान समर्थक संगठनों सिख्स फॉर जस्टिस, बब्बर खालसा, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स आदि के नेटवर्क को बारीकी से मॉनीटर किया। उन्होंने खालिस्तान समर्थित आतंकी समूह को फंडिंग, प्रशिक्षण और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के तरीकों का अध्ययन कर भारत सरकार को सतर्क किया।
कनाडा सरकार के अधिकारियों से संपर्क बनाकर उन्होंने आतंकी तत्वों की सूची बनान और उनके संभावित डिपोर्टेशन की दिशा में प्रयास किए। पराग जैन ने गुप्तचरों के माध्यम से ऐसे नेटवर्क की सूचना जुटाई जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे व हथियार भेज रहे थे।